फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   love story of ajay devgan

अजय-काजोल के प्रेम में रोड़ा बने थे शाहरुख

Wed, 02 Apr 2014 11:14 AM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
 love story of ajay devgan

अजय और काजोल की जोड़ी पहली बार 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘हलचल’ में नजर आई थी। ऐसा माना जाता है कि इन दोनों में प्यार इसे फिल्म से पनपा। इसी साल इनकी एक और फिल्म गुंडाराज रिलीज हुई।

विज्ञापन


हालांकि तब तक इस अफेयर को शक्ल नहीं मिली थी। 1995 में ही प्रदर्शित हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में काजोल एक बड़ी स्टार बन गईं। उनका नाम इस फिल्म के हीरो शाहरुख खान के साथ भी जुड़ने लगा।

विज्ञापन

शाहरुख बने रोड़ा

 love story of ajay devgan

इस बीच काजोल और अजय के बीच बातचीत तो हुई लेकिन इनके बीच रोमांस परवान न चढ़ा। इसकी एक बड़ी वजह काजोल का नाम शाहरुख खान के साथ जुड़ना रहा। 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में दोनों ने अपनी-अपनी मोहब्बत का इजहार किया।

इसके बाद इन दोनों ने देर नहीं की और 1999 में महाराष्ट्रियन तरीके से यह शादी कर ली। इस शादी के बाद काजोल पहले की तरह फिल्में करती रहीं। इसके बाद उनकी अजय देवगन के साथ ही 'राजू चाचा', 'दिल क्या करे' जैसी फिल्में आईं।

शाहरुख बने टकराव की वजह

 love story of ajay devgan

काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अच्छी जोड़ियों में शुमार की जाती है। काजोल और अजय देगवन की शादी के बाद यह बात अजय देवगन को खटकने लगी कि दर्शक काजोल को शाहरुख खान का पसंद करते हैं।

शाहरुख के साथ काजोल की जोड़ी काजोल की शादी के बाद 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में भी दिखी। इसके बाद काजोल ने फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया। 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'फना' से काजोल ने फिल्मों की अपनी दूसरी पारी शुरु की।

विज्ञापन

साली की वजह से मिले काजोल और अजय

 love story of ajay devgan

काजोल और अजय देवगन के मिलने में एक बड़ी भूमिका अजय की साली तनिषा ने निभाई थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा तनिषा ने किया।

तनिषा बताती हैं कि शुरुआती दौर में जब काजोल और अजय में प्रेम की शुरुआत हुई थी तब वह ही अजय के सारे मैसेज और गिफ्ट्स काजोल को पहुंचाया करती थीं।

यहां तक कि दोनों के मिलने की जगह भी तनिषा ही तय करती थीं। चूंकि काजोल ने काफी दिनों के बाद अपने परिवार वालों से अजय के बारे में बताया था।

तनुजा मानी वीरू देवगन की वजह से

 love story of ajay devgan

तनिषा बताती हैं कि जब उनकी मां तनुजा को दोनों के अफेयर के बारे में पता चला था तो उन्होंने सिर्फ इसलिए अजय और काजोल के रिश्ते को स्वीकारा था, क्योंकि तनुजा को अजय देवगन के पिता वीरू देवगन काफी हैंडसम लगते थे।

तनुजा उनके काम की फैन थीं, तो उनको लगा था कि अजय भी वीरू की तरह ही होंगे। शादी के बाद तनुजा भी अजय देवगन को पसंद करने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed