सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   love story of kajol and ajay devgan

काजोल के जन्मदिन पर पढ़िए उनकी प्रेमकहानी

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
love story of kajol and ajay devgan
विज्ञापन

आज अभिनेत्री काजोल का जन्मदिन है। काजोल 38 बरस की हो गई हैं। काजोल और

Trending Videos
अजय देवगन की प्रेमकहानी कई उतार-चढ़ावों से गुजरी है। इस प्रेम कहानी में कई खलनायक भी आए हैं।


अजय देवगन और काजोल की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अच्छे हसबैंड-वाइफ की जोड़ियों में शुमार की जाती है। काजोल ने अपनी शादी उस समय की जब उनका कैरियर अपने पीक पर था और कुछ कुछ होता है जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म देने के बाद वह चोटी की अभिनेत्री थीं।

'हलचल' से हुई 'इश्क' की शुरूआत


अजय और काजोल की जोड़ी पहली बार 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘हलचल’ में नजर आई थी। फिल्म इंडस्ट्री के जानकार कहते हैँ कि इन दोनों में प्यार इसे फिल्म से पनपा। इसी साल इनकी एक और फिल्म गुंडाराज रिलीज हुई। हालांकि तब तक इस अफेयर को शक्ल नहीं मिली थी। 1995 में ही प्रदर्शित हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में काजोल एक बड़ी स्टार बन गईं। उनका नाम इस फिल्म के हीरो शाहरुख खान के साथ भी जुड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच काजोल और अजय के बीच बातचीत तो हुई लेकिन इनके बीच रोमांस परवान न चढ़ा। इसकी एक बड़ी वजह काजोल का नाम शाहरुख खान के साथ जुड़ना रहा। 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में दोनों ने अपनी-अपनी मोहब्बत का इजहार किया।

इसके बाद इन दोनों ने देर नहीं की और 1999 में महाराष्ट्रियन तरीके से यह शादी कर ली। इस शादी के बाद काजोल पहले की तरह फिल्में करती रहीं। इसके बाद उनकी अजय देवगन के साथ ही 'राजू चाचा', 'दिल क्या करे' जैसी फिल्में आईं।

शाहरुख बने टकराव की वजह


काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अच्छी जोड़ियों में शुमार की जाती है। काजोल और अजय देगवन की शादी के बाद यह बात अजय देवगन को खटकने लगी कि दर्शक काजोल को शाहरुख खान का पसंद करते हैं। शाहरुख के साथ काजोल की जोड़ी काजोल की शादी के बाद 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में भी दिखी। इसके बाद काजोल ने फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया। 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'फना' से काजोल ने फिल्मों की अपनी दूसरी पारी शुरु की।
 
साली की वजह से मिले काजोल और अजय

काजोल और अजय देवगन के मिलने में एक बड़ी भूमिका अजय की साली तनिषा ने निभाई थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा तनिषा ने किया। तनिषा बताती हैं कि शुरुआती दौर में जब काजोल और अजय में प्रेम की शुरुआत हुई थी तब वह ही अजय के सारे मैसेज और गिफ्ट्स काजोल को पहुंचाया करती थीं।

यहां तक कि दोनों के मिलने की जगह भी तनिषा ही तय करती थीं। चूंकि काजोल ने काफी दिनों के बाद अपने परिवार वालों से अजय के बारे में बताया था।

तनिषा बताती हैं कि जब उनकी मां तनुजा को दोनों के अफेयर के बारे में पता चला था तो उन्होंने सिर्फ इसलिए अजय और काजोल के रिश्ते को स्वीकारा था, क्योंकि तनुजा को अजय देवगन के पिता वीरू देवगन काफी हैंडसम लगते थे। तनुजा उनके काम की फैन थीं, तो उनको लगा था कि अजय भी वीरू की तरह ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed