सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maatrubhumi Movie actor Salman Khan to reunite with Rajpal Yadav in His Next Action Movie with Nayanthara

सलमान खान के राइट हैंड बनेंगे राजपाल यादव! भाईजान की अगली एक्शन फिल्म में हुई एक्टर की एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 10 Apr 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Salman to Reunite with Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव बीते दिनों काफी मुश्किलों में रहे। मगर, अब उनकी किस्मत ने पलटी ले ली है। सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्म में साइन किया है और इसमें एक्टर-कॉमेडियन का किरदार बहुत अहम बताया जा रहा है।

Maatrubhumi Movie actor Salman Khan to reunite with Rajpal Yadav in His Next Action Movie with Nayanthara
सलमान खान-राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाले राजपाल यादव बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करना पड़ा था। फिलहाल उन पर कर्ज है। इस बीच बीते दिनों एक अवॉर्ड शो में कथित तौर पर उनका मजाक उड़ाया गया था। इसके बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर राजपाल यादव को सपोर्ट किया था। भाईजान ने अब राजपाल के प्रति एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की अगली फिल्म में राजपाल यादव की एंट्री हो गई है। 

Trending Videos

सलमान की फिल्म में राजपाल यादव की एंट्री
सलमान खान इन दिनों अपनी वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के बाद वे निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ एक्शन फिल्म में काम करेंगे। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। इसमें सलमान के साथ नयनतारा नजर आएंगी। वहीं, फिल्म की कास्ट में एक नए नाम के जुड़ने की अटकलें भी हैं। राजपाल यादव को फिल्म में लिया गया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने कथित तौर पर राजपाल यादव को अपनी अगली एक्शन एंटरटेनर फिल्म में एक अहम किरदार निभाने के लिए साइन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Maatrubhumi Movie actor Salman Khan to reunite with Rajpal Yadav in His Next Action Movie with Nayanthara
सलमान खान - फोटो : X

पहले भी साथ काम कर चुके हैं सलमान और राजपाल यादव
सलमान की अगली फिल्म को लेकर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजपाल यादव इस फिल्म में सलमान खान के राइट हैंड बने दिखेंगे। कहानी में दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि सलमान, राजपाल को खास तौर पर पसंद करते हैं और उनका मानना है कि इस रोल के लिए राजपाल एकदम सही हैं। बता दें कि राजपाल यादव और सलमान को पहले भी 'मुझसे शादी करोगी' और 'पार्टनर' जैसी फिल्मों में साथ देखा गया है। अब दोनों को एक बार फिर साथ देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Maatrubhumi Movie actor Salman Khan to reunite with Rajpal Yadav in His Next Action Movie with Nayanthara
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

कंट्रोवर्सी के बाद राजपाल यादव के सपोर्ट में आए सलमान
बता दें कि बीते दिनों एक अवॉर्ड कंट्रोवर्सी के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर राजपाल यादव की खुलकर तारीफ की और अपना समर्थन जताया था। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर किया था और लिखा, 'राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार, क्योंकि आप अपना काम जानते हों और एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेंगे। हकीकत ये है। और, ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो। दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed