अनंत अंबानी ने सेलेब्स के बीच केक काटकर मनाया जन्मदिन, वायरल वीडियो में साथ दिखे रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर
Anant Ambani Birthday: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का आज 31वां जन्मदिन है। अनंत ने अपना जन्मदिन पिता मुकेश और पत्नी राधिका के साथ जामनगर में मनाया। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
विस्तार
अनंत अंबानी का आज 31वां जन्मदिन है। इस खुशी को अनंत ने अपने पसंदीदा लोगों के बीच सेलिब्रेट किया है। अनंत के जन्मदिन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो के अलावा कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अनंत ने काका केक
जामनगर में वंतारा विश्वविद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर अनंत अंबानी ने अपने पिता मुकेश और पत्नी राधिका के साथ जन्मदिन का केक काटा। जन्मदिन के दिन अनंत के साथ उनके परिवार के अलावा कई सेलेब्स भी मौजूद दिखे। इस दौरान अनंत ने केक काटने के बाद अपने पिता मुकेश अंबानी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
जन्मदिन पर कई सेलेब्स हुए शामिल
अनंत अंबानी के जन्मदिन पर जामनगर में उनके साथ उनके पसंदीदा सेलेब्स भी शामिल दिखे। जब अनंत ने केक काटा तो उनके साथ उस समय रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर साथ नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में राधिका का अनंत के लिए प्यार साफ नजर आया।
संजय दत्त ने दी बधाई
अभिनेता संजय दत्त ने अनंत अंबानी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में संजय दत्त और अनंत अंबानी एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए मुस्कुरा रहे हैं। संजय ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'अनंत मेरे भाई, तुम सबसे दयालु और प्यारे भाई हो। मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि तुम हमेशा स्वस्थ रहो, अपने कामों में सफल हो और हमेशा खुश रहो। मेरे लिए वैसे ही प्यारे भाई बने रहना जैसे तुम हो। जन्मदिन मुबारक हो! भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें। हर हर महादेव।'
अनंत के जनमदिन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच कई सेलेब्स ने अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अनंत के जन्मदिन के एक वायरल वीडियो पर लिखा, 'हमेशा खुश रहो।'
रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनंत के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और साथ में अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना भी लगाया। रणवीर ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'हैप्पी बर्थडे भाई अनंत।'
राम चरण का पोस्ट
साउथ अभिनेता राम चरण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनंत को जन्मदिन की बधाई दी है। राम ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अनंत भाई। तुम्हारी मेहनत और जज्बा बहुत प्रेरणादायक है। हमेशा सफलता, अच्छी सेहत और खुशियां मिलती रहें।'
सलमान खान ने अनंत के लिए शेयर किए दो खास पोस्ट
सलमान ने अनंत को जन्मदिन की बधाई दी। सलमान ने कल इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सबसे ज्यादा सेल्फलेस, अच्छे और दयालु इंसान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बहुत सारे लोगों के लिए प्रेरणा। मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन मुबारक हो।'
सलमान ने आज अनंत के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की और जन्मदिन की बधाई दी। सलमान ने लिखा, 'ये बात सुनो अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो।' सलमान ने आगे लिखा, 'ये आदमी देश को भी उठाएगा। मेरे छोटे भाई अनंत जिंदाबाद।'
शहारुख खान ने किया अनंत को जन्मदिन विश
शहारुख खान ने एक्स पर अनंत को जन्मदिन की बधाई दी है। शाहरुख ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अनंत अंबानी, आप इसी तरह अच्छे काम करते रहें और पॉजिटिविटी और सच्चाई को कायम रखें।' शाहरुख ने आगे लिखा, 'अनंत अपने काम से लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते रहें। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रखे।'
Here’s wishing Anant Ambani a very happy birthday... May you continue to do all the good u do….and uphold all that is positive and right. Keep up the good work and keep bringing smiles to people thru your work. God Bless you with the best of health and happiness always.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 9, 2026
यह भी पढ़ें: Dacoit: सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत', जानिए स्टार कास्ट और फीस के बारे में सबकुछ..