{"_id":"5b0e19fd4f1c1baa6e8b5618","slug":"madhuri-dixit-pictures-on-sets-of-kalank-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कलंक' के सेट से सामने आया माधुरी दीक्षित का लुक, देखें तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कलंक' के सेट से सामने आया माधुरी दीक्षित का लुक, देखें तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 30 May 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित ने 'कंलक' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है। इसमें वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित जैसे सितारे लीड किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म के सेट से माधुरी दीक्षित का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस लुक में वह ब्लैक ड्रेस पहने हुए नजर आ रहीं हैं।
हालांकि कुछ समय पहले खबरें थीं कि धर्मा प्रोक्शन की इस पीरियड ड्रामा फिल्म में माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट की डांस टीचर के रूप में दिखाई देंगी। जहां माधुरी एक ट्रेंड डांसर होंगी, वहीं आलिया उनकी विद्धार्थी का किरदार निभायेंगी।
खबरों की मानें तो ‘कलंक’ में माधुरी एक वैश्या का किरदार निभा रही हैं। खबर है कि अभिनेता संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 21 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी। कुछ दिनों पहले ही तमाम अटकलों को खारिज करते हुए करण जौहर ने इस बात की पुष्टि कर दी थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म का नाम 'शिद्दत' नहीं 'कलंक' होगा।
विज्ञापन
याद दिला दें, दोनों कलाकारों को 'साजन’, 'खलनायक' और 'थानेदार' जैसी फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म में सबसे पहले श्रीदेवी को कास्ट किया गया था लेकिन फरवरी में श्रीदेवी की अचानक मृत्यु ने पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया। श्रीदेवी के जाने के बाद माधुरी दीक्षित को इस फिल्म में कास्ट किया गया। इस फिल्म के जरिए करण जौहर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि भी देना चाहते हैं।