Bollywood Stars: महेश भट्ट से लेकर शाहरुख खान तक, अपने ही बच्चों को लिप किस करने पर ट्रोल हुए ये स्टार्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री में सितारे किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। चाहे वो अपने बयानों की वजह से हो या फिर किसी से अफेयर। यहां हर सितारा किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में रहता है। बॉलीवुड में कईं ऐसे स्टार्स हैं जो अपने बच्चों की वजह से ट्रोल हो गए। दरअसल, यहां कईं कलाकार ऐसे हैं जो अपने बच्चों को लिपलॉक किस कर चुके हैं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें आड़े हाथ लिया। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शमिल है। तो चलिए आज उन कलाकारों के बारे में जानते हैं जिन्हें खुद के बच्चे को किस करना भारी पड़ा।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपनी बेटी आराध्या के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए मनमोहक तस्वीरें शेयर करती हैं। हालांकि, जब भी वह अपनी बेटी को होठों पर किस करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती हैं, तो ट्रोल्स इसे पचा नहीं पाते और उन्हें खरीखोटी सुनाना शुरू कर देते हैं। ऐश्वर्या अक्सर अपनी बेटी को लाड़-प्यार करने के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं।
महेश भट्ट
महेश भट्ट ने एक मैगजीन शूट के लिए अपनी 18 साल की बेटी पूजा भट्ट को लिप किस किया था। उनके इस किस फोटो ने देश में तहलका मचा दिया था। उस समय स्क्रीन पर किस नहीं दिखाया जाता था। ऐसे में महेश भट्ट और पूजा भट्ट की किस ने काफी सुर्खियां बटौरी थी।
सैफ अली खान
सैफ अली खान अक्सर नेटिजन्स की आलोचना का शिकार रहते हैं। सैफ अली खान भी बेटी सारा को किस करके काफी बुरे फंस गए थे। सैफ ने सारा को बचपन में लिप किस किया था, बाद में फोटो सामने आने पर एक्टर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले 'जवान' के सेट से शाहरुख की डैशिंग तस्वीरें हुई वायरल, समंदर किनारे शूट करते दिखे अभिनेता
फिरोज खान
बॉलीवुड एक्टर फिरोज खान और उनके बेटे फरदीन खान भी इसी वजह से सुर्खियों में छाए थे। बात साल 2002 की है जब दोनों एक कार्यक्रम में साथ पहुंचे. इस पूरे इवेंट के दौरान फरदीन खान मीडिया के सामने अपने बेटे को किस करते नजर आए।
यह भी पढ़ें: फैंस ने अनोखे अंदाज में जताया सोनू सूद का शुक्रिया, 2500 किलो चावल से बनाया एक्टर का पोट्रेट
एक और बॉलीवुड हस्ती जो इस लिस्ट में शामिल हैं, उनका नाम हैं आयशा टाकिया। 2018 में आयशा ने अपने बेटे मिकाइल आजमी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। गोद में अपने लाडले को लेकर उन्होंने लिप किस किया था। तब ट्रोलर्स ने आयशा के लिए नफरत भरे कमेंट्स पोस्ट किए और उनकी पेरेंटिंग स्किल्स पर सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़ें: सुशांत की बहन प्रियंका ने रिया के खिलाफ नहीं दिया था बयान? ट्वीट कर लिखी यह बात
इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। शाहरुख की बेटे अबराम को किस करते हुए एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसको लेकर काफी हंगामा मचा था।
यह भी पढ़ें: जल्द ही टीवी पर दिखेगा 'खतरों के खिलाड़ी 13' का जलवा, ये नामी कंटेस्टेंट हैं शो का हिस्सा