{"_id":"626e4fc0595b587d3018789f","slug":"malaika-arora-shares-throwback-photo-with-shah-rukh-khan-priyanka-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Photo: मलाइका अरोड़ा ने शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा संग शेयर की पुरानी तस्वीर, लिखा ये खास कैप्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photo: मलाइका अरोड़ा ने शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा संग शेयर की पुरानी तस्वीर, लिखा ये खास कैप्शन
Sun, 01 May 2022 03:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 01 May 2022 03:29 PM IST
सार
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस दौरान अभिनेत्री ने पुरानी तस्वीरों के लिए अपना प्यार भी जाहिर किया है।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मलाइका ने कई बार अपनी हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचाया है। लेकिन इस बार अभिनेत्री ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। इस तस्वीर में मलाइका के साथ शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी हैं। इस मौके पर मलाइका ने पुरानी तस्वीरों के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा ने ये तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की है, जो किसी स्टेज परफॉर्मेंस की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा, शाहरुख और प्रियंका के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। इस मौके पर मलाइका शाहरुख खान के बगल में खड़ी हैं और प्रियंका ने किंग खान के कंधे पर सिर रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुक की बात करें तो शाहरुख खान ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं। मलाइका अरोड़ा भी ब्लैक कलर की ड्रेस में हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने लाल और ब्लू कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई है। इस तस्वीर के साथ मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे इन जैसी पुरानी तस्वीरों को देखना पसंद है।' मलाइका ने इस तस्वीर को शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को टैग भी किया।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की हिट डांसर्स में से एक हैं। फिल्मों में उनके आइटम सॉन्ग आज भी काफी पसंद किए जाते हैं। छैया छैया से लेकर मुन्नी बदनाम हुई तक से मलाइका अरोड़ा ने फैंस के बीच खास जगह बनाई है। इन दिनों मलाइका फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह टीवी रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ रही हैं।