सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mandana Karimi Bollywood Actress Criticised Boman Irani for Satire on Trump And Iran Peace Talk

बोमन ईरानी को भारी पड़ा ईरान की स्थिति पर मजाक, मंदाना करीमी ने आड़े हाथों लिया; बोलीं- ‘जब ईरानी मर रहे थे…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 27 Mar 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Mandana Karimi Criticise Boman Irani: ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी को बोमन ईरानी का अमेरिका और ईरानी शांति वार्ता को लेकर किया गया मजाक पसंद नहीं आया है। एक्ट्रेस ने दिग्गज अभिनेता को सोशल मीडिया के जरिए आड़े हाथों लिया है। 

Mandana Karimi Bollywood Actress Criticised Boman Irani for Satire on Trump And Iran Peace Talk
मंदाना करीमी और बोमन ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@ mandanakarimi
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों पश्चिमी एशिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। शांति वार्ता को लेकर भी बातें सामने आई थीं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी ने ट्रंप पर तंज कसा। इस तंज को लेकर एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने बोमन ईरानी को खरी-खोटी सुनाई है। जानिए, मंदाना करीमी ने क्या कहा? 

Trending Videos

मंदाना करीमी ने बोमन ईरानी को सुनाई खरी-खोटी
गुरुवार को एक्टर बोमन ईरानी ने ट्रंप पर तंज कसा था। दरअसल, खबर थी कि ईरान युद्ध के बीच वह शांति वार्ता कर सकते हैं। कई सेलेब्स ने बोमन के सेंस ऑफ ह्यूमर को सराहा लेकिन उनकी ही पोस्ट पर ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अपना गुस्सा जाहिर किया। वह बोमन की पोस्ट पर कमेंट लिखती हैं, ‘बोमन ईरानी सर, अचानक आपके पास ईरान के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है। समय भी बड़ा दिलचस्प है। कई साल से ईरानियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उन्हें फांसी दी जा रही है, उनकी आवाज दबाई जा रही है। हजारों लोग मारे गए। परिवार बिखर गए। मेरे जैसे लोगों ने यह सब जिया है। हमने इसके बारे में बात की है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदाना आगे कमेंट में लिखती हैं, ‘लेकिन अब एक वीडियो आया है। अब चिंता जाहिर की जा रही है। अब गैस, ट्रंप और ‘मेरे घर आओ’ जैसे सब्जेक्ट पर मजाक किया जा रहा है। सर, पूरे आदर के साथ कह रही हूं कि आप और पारसी समुदाय ईरान से ही आए हैं। आप उस इतिहास को अपने साथ लेकर चलते हैं। उस आग को अपने साथ लेकर चलते हैं। तो जब ईरानी मर रहे थे, तब यह आवाज कहां थी? और अब अचानक सिर्फ इसलिए कि इसका असर गैस, राजनीति और वैश्विक बातचीत पर पड़ रहा है, आप इस पर टिप्पणी कर रहे हैं? चुप्पी से लेकर व्यंग्य तक यह बदलाव बहुत तेजी से आया।’ इस तरह मंदाना करीमी ने बोमन ईरानी को करारा जवाब दिया है। 



बोमन ईरानी ने अपनी पोस्ट में क्या कहा था?

गुरुवार को एक इंस्टाग्राम वीडियो में बोमन ने कहा था, ‘जैसा कि आप जानते होंगे, यह खबर वायरल हो रही है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरानियों से बात करना चाहते हैं, तीन लोगों से इस मामले पर बातचीत हो रही है। स्मृति ईरानी के साथ, अरुणा ईरानी के साथ और मैं यानी बोमन ईरानी भी इसमें शामिल हूं। मैं शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। मेरी बस एक ही समस्या है, मैं वाशिंगटन तक नहीं जाऊंगा। अगर ट्रंप और उनका डेलिगेशन मुंबई में, खासकर दादर पारसी कॉलोनी आ जाएं तो सबसे अच्छा होगा। हम उन्हें खाना खिलाएंगे, धनसक और कस्टर्ड खिलाएंगे। लेकिन अगर वो गैस सिलेंडर ले आएं तो हम सबकी जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी।’ 
बोमन ने मौजूद अमेरिका और ईरानी युद्ध के कारण गैस सिलिंडर की दिक्कतों की तरफ फैंस का ध्यान आकर्षिक किया था। 

इन बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं मंदाना करीमी
मंदाना करीमी भी ईरान से संबंध रखती हैं। वह चर्चित मॉडल रही हैं। मंदाना करीमी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। ‘भाग जॉनी’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग की है। सोशल मीडिया पर वह ईरान की मौजूदा स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट करती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed