मनीष मल्होत्रा की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे सितारे, करण जौहर और खुशी कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स आए नजर
Manish Malhotra Mother Funeral: गुरुवार को सेलेब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे हैं। इस दुख की घड़ी में दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्स मनीष मल्होत्रा को सपोर्ट कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा ने 94 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। यह खबर मिलते ही कल रात कल सेलेब्स डिजाइनर के घर पहुंचे थे। शुक्रवार को मनीष मल्होत्रा की मां के अंतिम संस्कार में भी कई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद रहे। जानिए, कौन-कौन मनीष के इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
खुशी कपूर और रोनित रॉय पहुंचे
बोनी कपूर की बेटी और एक्ट्रेस खुशी कपूर मनीष मल्होत्रा के काफी करीब है, वह भी उनकी मां के अंतिम संस्कार में नजर आईं। साथ ही एक्टर रोनित रॉय को भी इस मौके पर देखा गया।
करण जौहर भी अपने दोस्त के दुख में हुए शामिल
करण जौहर और मनीष मल्होत्रा की दोस्ती काफी पुरानी है। डिजाइनर ने करण जौहर की फिल्मों में बेहतरीन ड्रेस डिजाइन की हैं। मनीष मल्होत्रा की मां के अंतिम संस्कार में करण जौहर भावुक नजर आए।
बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां भी अंतिम संस्कार में पहुंचीं
मनीषा मल्होत्रा के लिए यह काफी दुख का समय है। इस वक्त कई सेलेब्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। उनकी मां के अंतिम संस्कार में रकुल प्रीत, जैकी भगनानी, डेविड धवन, उर्मिला मातोंडकर और फातिमा सना शेख जैसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी पहुंचे हैं।