फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manushi Chhillar Shraddha Kapoor Kriti Sanon On Board For No Entry 2 Varun Dhawan Arjun Kapoor Diljit Dosanjh

No Entry 2: नो एंट्री 2 में हुई इन तीन दमदार अभिनेत्रियों की एंट्री, वरुण, अर्जुन और दिलजीत संग मचाएंगी धमाल

Thu, 04 Apr 2024 06:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 04 Apr 2024 06:11 PM IST
सार

'नो एंट्री 2' में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इसी बीच इसकी मुख्य अभिनेत्रियों को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है, जो फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ा रहा है। 

विज्ञापन
Manushi Chhillar Shraddha Kapoor Kriti Sanon On Board For No Entry 2 Varun Dhawan Arjun Kapoor Diljit Dosanjh
नो एंट्री पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान अभिनीत 'नो एंट्री' अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती है। इस मनोरंजक फिल्म का सीक्वल कई सालों से तैयार किया जा रहा है और इसकी कास्टिंग में कई बदलाव हुए हैं। 'नो एंट्री 2' में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इसी बीच इसकी मुख्य अभिनेत्रियों को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है, जो फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ा रहा है। 

विज्ञापन

'नो एंट्री 2' के मुख्य अभिनेता

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'नो एंट्री' साल 2005 में रिलीज हुई थी। वहीं, अब 20 साल बाद इसके सीक्वल के एलान ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' की अगली कड़ी 'नो एंट्री में एंट्री' को लेकर बीते दिन बड़ी जानकारी सामने आई। साथ ही पता चला कि निर्माता इस पर अगले साल काम करने की योजना बना रहे हैं। हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि  इसमें मूल कलाकार सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान के बजाय वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ की तिकड़ी होगी।

विज्ञापन


Varun Dhawan: पिता डेविड धवन के साथ फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं वरुण धवन, इस दिन रिलीज होगी अगली फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

'नो एंट्री 2' से जुड़ीं ये अभिनेत्रियां

अब जानकारी है कि मानुषी छिल्लर अपनी उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ने के लिए तैयार हैं। 'ऑपरेशन वैलेंटाइन', 'बड़े मियां छोटे मियां' और पीरियड-ड्रामा 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी एक्शन फिल्मों में काम करने के बाद, मानुषी कथित तौर पर एक कॉमेडी फिल्म में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानुषी छिल्लर, श्रद्धा कपूर और कृति सेनन 2005 की फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल 'नो एंट्री में एंट्री' की सम्मानित स्टार कास्ट में शामिल होंगी।


The Family Star: विजय-मृणाल की फिल्म 'द फैमिली स्टार' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, हटाए गए यह वाले दृश्य

आधिकारिक पुष्टि का अब भी इंतजार 

इस साल की शुरुआत में घोषित की गई इस परियोजना में न केवल कृति और श्रद्धा के साथ मानुषी की पहली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति होगी, बल्कि यह पहली बार है कि अभिनेत्री अर्जुन, वरुण और दिलजीत के साथ जोड़ी बनाती हुई दिखाई देंगी। अफवाहों की मानें तो फिल्म में मानुषी, कृति और श्रद्धा की अहम भूमिका होगी। हालांकि, इन खबरों पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed