फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   merry christmas actor Vijay Sethupathi said he was body shamed in industries wearing simple dressing

Vijay Sethupathi: साधारण पहनावे को लेकर सचेत रहते हैं विजय सेतुपति, इंटरव्यू में वजह का किया खुलासा

Wed, 10 Jan 2024 01:36 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 10 Jan 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
merry christmas actor Vijay Sethupathi said he was body shamed in industries wearing simple dressing
विजय सेतुपति - फोटो : social media
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय सेतुपति इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में विजय, कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। दोनों स्टार्स इन दिनों फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान विजय ने अपने पहनावे के बारे में बात की। इसके अलावा अभिनेता ने दर्शकों से मिल रही सराहना के लिए धन्यवाद कहा।  
विज्ञापन


बॉलीवुड में प्रशंसकों से मिल रहा प्यार 
बॉलीवुड में दर्शकों के जरिए सराहना मिलने पर अभिनेता ने कहा, 'मुझे दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है, उससे मुझे लग रहा है कि मैं सही दिशा में चल रहा हूं।' अभिनेता ने प्रशंसक को लेकर कहा, 'प्रशंसक का प्यार बहुत सच्चा होता है। प्रशंसकों से प्यार पाना एक एनर्जी ड्रिंक की तरह है, जब लोग आपसे प्यार करते हैं, तो इससे पता चलता है कि आपका काम लोगों तक पहुंचा है और उन्हें आपका काम वाकई पसंद आया है। इससे मुझे हमेशा ऊर्जा मिलती है।' अभिनेता ने आगे कहा, 'जब मैंने पहली बार मुंबई आना शुरू किया था, तो मुझे बहुत कम लोग जानते थे। आज की बात करें, तो लोग मुझसे मेरी फिल्मों और भूमिकाओं के बारे में बात करने आते हैं, जिससे मुझे बहुत खुशी होती है। अभिनेता होने के नाते हम चाहते हैं कि दर्शक हमें पसंद करें।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kriti Sanon: सफल अभिनेत्री, निर्माता के बाद निर्देशक बनेंगी कृति सेनन? अदाकारा ने दिया शानदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पहनावे को लेकर रहते हैं सचेत
विजय इवेंट्स में अपने साधारण पहनावे को लेकर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता ने कहा, 'मैं अपने पहनावे को लेकर हमेशा सावधान रहता हूं। हालांकि, मैं वही पहनने में विश्वास करता हूं, जिसमें मैं सहज हूं।' उन्होंने लोगों की प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा, 'कभी-कभी कुछ लोग कहते हैं कि मैं दिखावा कर रहा हूं, कभी-कभी वे कहते हैं कि मैं बहुत सरल हूं। चप्पल पहनने पर वे मुझे कहते हैं कि ऐसे साधारण दिखना का क्या मतलब। इन बातों की वजह से मैं कभी-कभी सचेत भी रहता हूं। हालांकि, 'मेरे फैंस मुझे साधारण पहनावे में ही पसंद करते हैं। मैं अपने फैंस को धन्यवाद देना चाहता हूं।'

फिल्में दर्शकों को आनी चाहिए पसंद 
बॉलीवुड में काम करने पर उन्होंने कहा, 'मैं अपने बॉलीवुड करियर में एक समय में एक ही फिल्म पर ध्यान दे रहा हूं। अभी मेरी कोई योजना भी नहीं है। मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि मैं जो भी फिल्में करूं वह बिजनेस करें, तभी निर्माता मेरे पास आएंगे। अगर मुझे अच्छी कहानी मिलती है, तो मैं जरूर काम करूंगा।'

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर फैंस को 'फाइटर' के निर्माताओं का बड़ा तोहफा, साझा किया ये नया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed