फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mika Singh new music video with Rapper Shaggy has been release

चार साल बाद रिलीज हुआ मीका का नया म्यूजिक वीडियो

Fri, 12 Apr 2019 08:01 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 12 Apr 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
Mika Singh new music video with Rapper Shaggy has been release
mika singh - फोटो : file photo
हिंदी फिल्म और लोकप्रिय संगीत की लिस्ट में सबसे आगे की कतार में शामिल रहने वाले मीका सिंह लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर तैयार हैं अपने नए सिंगल के साथ। इस म्यूजिक वीडियो में क्या खास है ये तो आप इसे देखकर समझ ही जाएंगे लेकिन मीका सिंह ने यहां चौंकाने वाली बात ये बताई कि जब उन्होंने पहली बार ये गाना तैयार किया था तो ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण दोनों ने इस वीडियो में काम करने के लिए तुरंत हां कर दी थी।
विज्ञापन


अब मीका सिंह कह रहे हैं तो मान ही लेना चाहिए, हालांकि दीपिका पादुकोण की टीम से इस बारे में संपर्क किया गया तो सबने चुप्पी साध ली। मीका ने यहां अपनी सियासत की गोटी भी खेली। बात चली चुनाव की तो वह बोले, ‘सबसे जरूरी है वोट करना। पार्टी आप अपनी मर्जी से चुनो। मैं भी यही करता हूं। और रही बात सपोर्ट करने की तो मुझे तो कांग्रेस और बीजेपी दोनों पसंद हैं।’
विज्ञापन


मीका के इस नए सिंगल का नाम है, बेले रिंग। इस म्यूजिक वीडियो को उनके साथ इंटरनेशनल रैपर शैगी ने बनाया है। यह पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय सिंगर ने परदेस के रैपर का साथ पाया हो। हाल ही में मशूहर म्यूजिक कंपोज़र प्रीतम चक्रवर्ती ने भी मशहूर डीजे मार्शमेलो के साथ मिलकर बीबा नामक म्यूजिक वीडियो बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed