फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mission Raniganj Actor Akshay Kumar and Mohit Suri next for Rohit Shetty titled Psycho movie begins in 2024

Akshay Kumar: रोहित शेट्टी की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे अक्षय, मोहित सूरी करेंगे फिल्म का निर्देशन

Sat, 28 Oct 2023 11:07 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 28 Oct 2023 11:07 AM IST
सार

अक्षय कुमार फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे निर्देशक मोहित सूरी बना रहे हैं और इसमें अक्षय ऐसी भूमिका निभाएंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई। 

विज्ञापन
Mission Raniganj Actor Akshay Kumar and Mohit Suri next for Rohit Shetty titled Psycho movie begins in 2024
रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार, मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। उनकी यह फिल्म दर्शकों के दिल को छू नहीं पाई। अक्षय को लेकर अब खबर आ रही है कि वह मोहित सूरी और रोहित शेट्टी की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं। मोहित सूरी के इंस्टाग्राम पोस्ट से इसकी पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले वर्ष 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन


साइको की भूमिका में नजर आएंगे अक्षय
इसके साथ ही फिल्म के नाम को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'साइको' होगा। अक्षय कुमार फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे निर्देशक मोहित सूरी बना रहे हैं और इसमें अक्षय कुमार ऐसी भूमिका निभाएंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई। खिलाड़ी कुमार इस फिल्म में एक साइको की भूमिका में नजर आएंगे।   
विज्ञापन


Boman Irani: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी शाहरुख खान की डंकी, बोमन ईरानी ने किया बड़ा दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें कब रिलीज होगी यह फिल्म
यह फिल्म अगले वर्ष 2024 में फ्लोर पर जाएगी। अक्षय कुमार की सभी फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी मैराथन शेड्यूल में शूट किया जाएगा। फिल्म को लेकर जल्द काम शुरू होगा। बताया जा रहा है कि यह एक ऐसी स्क्रिप्ट है जो रोहित शेट्टी को पसंद है और वह चाहते हैं कि यह उनके बैनर की पहली फिल्म हो जो उनके द्वारा निर्देशित न हो। इस फिल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए रोहित काफी उत्साहित हैं। 

अंकिता की बेइज्जती को लेकर विक्की पर भड़कीं देवोलीना

सिंघम अगेन' का कैमियो शूट किया पूरा
वहीं, अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अजय देवगन के नेतृत्व वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' के लिए अपना पांच दिन का कैमियो शूट पूरा किया है। अब वह यूके में मुदस्सर अजीज के साथ फिल्म 'खेल खेल में' की शूटिंग कर रहे हैं। 

बांहों में बांहें डाल, अनन्या-आदित्य का खुल्लमखुल्ला प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed