फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mission Raniganj Actor Akshay Kumar shares photo from his first time in front of Camera Fans says Old is gold

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपने पहले फोटोशूट की तस्वीर की साझा, फैंस को याद आए पुराने अक्की

Thu, 19 Oct 2023 06:27 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 19 Oct 2023 06:27 PM IST
सार

फैंस को अक्की की यह फोटो बंहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स अक्षय कुमार की इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

विज्ञापन
Mission Raniganj Actor Akshay Kumar shares photo from his first time in front of Camera Fans says Old is gold
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। इसके बाद अब खिलाड़ी कुमार ने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। फैंस को अक्की की यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। अक्षय ने इस तस्वीर को साझाकर अपनी यादें ताजा की हैं।
विज्ञापन


अक्षय ने साझा किया पोस्ट
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए इस तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, 'आपका फर्स्ट टाइम हमेशा ही स्पेशल होता है। इसी तरह ये फोटो भी मेरे लिए बेहद खास है। मैं 23 साल का था जब ये तस्वीर ली गई थी। मैं पहली बार कैमरे के सामने था और इससे पहले कि मुझे अहसास होता यह कैमरा मेरा पहला प्यार बन चुका था।' 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन


अक्की के फैंस को याद आए पुराने दिन
खिलाड़ी कुमार की यह फोटो देखकर फैंस को अपने पुराने दिन भी याद आ गए हैं, जब वह स्कूल-कॉलेज से बंक मारकर अक्षय की फिल्में देखने जाते थे। फैंस को अक्की की यह फोटो बंहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स अक्षय कुमार की इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओल्ड इज गोल्ड', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक बार के लिए ऐसा लगा कि कहीं मैं स्पेस टाइम ट्रैवल करके पीछे तो नहीं आ गया।' उनके एक फैन ने लिखा, 'मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं सर. बहुत से एक्टर आते और जाते रहेंगे लेकिन आपके जैसा कोई नहीं आएगा।'

साउथ फिल्मों में भी जलवा बिखेर चुकीं ये हसीनाएं

'सिंघम अगेन' में आएंगे नजर
वहीं, अक्षय कुमार के वर्क्रफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'मिशन रानीगंज' 6 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नजर आई हैं। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी। अक्षय के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ नजर नजर आएंगे। 

BB में एंट्री के बाद नेशनल क्रश बने ये कंटेस्टेंट्स


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed