फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mithun Chakraborty starrer Disco Dancer director B Shubhash Wife passes away

दुखद: 'डिस्को डांसर' के डायरेक्टर बी सुभाष की पत्नी का निधन, किडनी और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की थीं शिकार

Wed, 03 Aug 2022 08:48 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 03 Aug 2022 08:48 AM IST
सार

मिथुन चक्रवर्ती की ब्लॉकबस्टर फिल्म डिस्को डांसर के डायरेक्टर बी सुभाष की पत्नी तिलोत्तिम्मा का निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं।
 

विज्ञापन
Mithun Chakraborty starrer Disco Dancer director B Shubhash Wife passes away
मिथुन चक्रवर्ती, बी सुभाष, तिलोत्तिम्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता और लेखक बी सुभाष, मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म डिस्को डांसर के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में बी सुभाष एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपने काम से अपनी पहचान तो बना ली, लेकिन फिर वह गुमनामी के अंधेरे में चले गए। बी सुभाष के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मश्हूर फिल्म निर्माता की पत्नी तिलोत्तिम्मा (67) का सोमवार रात निधन हो गया। वह पिछले छह साल से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। 

विज्ञापन

छह साल पहले फेल दो गई थीं दोनों किडनी

फिल्म निर्माता और लेखक बी सुभाष की पत्नी का पिछले पांच साल से 'मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल’ में हो रहा था। पिछले दिनों खबर आई थी बी सुभाष आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और वह पाई-पाई के मोहताज हो गए थे। छह साल पहले डॉक्टर ने बता दिया था कि उनकी पत्नी को फेफड़े और किडनी की गंभीर बीमारी है। लेकिन पिछले तीन साल से उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में हुए आर्थिक तंगी का शिकार

80 के दशक के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक रहे बी सुभाष कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। 78 वर्षीय बी सुभाष दो बेटियों और बेटों के पिता हैं। बॉलीवुड में उन्होंने करीब 18 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण किया है। बी सुभाष ने बताया था कि पत्नी की किडनी की बीमारी के बारे में पता चलते ही उन्होंने अपनी किडनी देने का फैसला किया था, लेकिन लेकिन डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट किए और यह पता चला कि उनको फेफड़ों की समस्या भी है, इस वजह से किडनी ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था।

विज्ञापन

सलमान खान ने की थी मदद

आर्थिक समस्याओं से जूझते हुए उन्होंने तिलोत्तमा के इलाज के लिए बॉलीवुड में मदद की गुहार भी लगाई थी। तब सलमान खान ने उनकी मदद की थी और मिथुन चक्रवर्ती भी मदद के लिए आगे आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed