फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mom to be Sharmin Segal Pregnant Heeramandi Actress Expecting First Child With Husband Aman Mehta

Sharmin Segal: शर्मिन सहगल के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, हीरामंडी एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन अमन मेहता से की है शादी

Fri, 25 Apr 2025 12:55 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 25 Apr 2025 12:55 AM IST
सार

Sharmin Segal Pregnant: हीरामंडी एक्ट्रेस शर्मिन सहगल जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनकी शादी अमन मेहता से हुई है। जो टोरेंट ग्रुप के एक प्रभाग, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स के कार्यकारी निदेशक हैं। यह इन दोनों का पहला बच्चा है।

विज्ञापन
Mom to be Sharmin Segal Pregnant Heeramandi Actress Expecting First Child With Husband Aman Mehta
शर्मिन सहगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल ने 2024 में उन्हीं की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में अभिनय की शुरुआत की थी। 2023 में, उन्होंने बिजनेसमैन अमन मेहता से शादी की। अब यह जोड़ा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है।
विज्ञापन

 

मां बनने वाली हैं शर्मिन
शर्मिन सहगल, जो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से मशहूर हुईं, अपने पति अमन मेहता के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पोस्ट में किया दावा
विक्की लालवानी ने इंस्टाग्राम पर दावा किया है कि शर्मिन मां बनने वाली हैं। हालांकि, शर्मिन या अमन की ओर से अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन

शर्मिन की शादी
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, शर्मिन की शादी अमन मेहता से हुई है, जो टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स के कार्यकारी निदेशक हैं। दोनों ने नवंबर 2023 में इटली में शादी की। अमन मेहता के पिता समीर मेहता की कई बिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक है।

यह भी पढ़ें:
Nani: 'हिट 3' की रिलीज से पहले नानी का खुलासा, इस उम्रदराज अभिनेता की तरह रोल निभाना चाहते हैं एक्टर

अभिनय को लेकर हुईं ट्रोल
मई 2024 में 'हीरामंडी' रिलीज होने के बाद शर्मिन को उनके अभिनय के लिए आलोचना झेलनी पड़ी। वह भंसाली की भतीजी हैं और उन्होंने सीरीज में आलमजेब का किरदार निभाया। ट्रोलिंग पर शर्मिन ने कहा कि उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर काम किया है और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के लिए तैयार थीं। 

यह भी पढ़ें:
Ground Zero True Story: क्या है 'ग्राउंड जीरो' की सच्ची कहानी, कौन था गाजी बाबा, कैसे मारा गया आतंकी..

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed