{"_id":"5cf22e4abdec220743639e8e","slug":"mouni-roy-is-not-part-of-nawazuddin-siddiqui-starrer-bole-chudiyan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन की एक और फिल्म पर संकट, 'बोले चूड़ियां' की हीरोइन नहीं रहीं मौनी रॉय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवाजुद्दीन की एक और फिल्म पर संकट, 'बोले चूड़ियां' की हीरोइन नहीं रहीं मौनी रॉय
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन की रिलीज की तैयारियों के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। उनकी तेजी से बन रही फिल्म बोले चूड़ियां विवादों में फंस गई है। फिल्म की लीड हीरोइन मौनी रॉय फिल्म से अलग हो चुकी हैं।
फिल्म के निर्माता और मौनी के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। 'बोले चूड़ियां' का ऐलान कुछ महीनों पहले ही हुआ है। फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है। फिल्ममेकर्स इस फिल्म को जल्द से जल्द तैयार कर सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन की रिलीज के आसपास ही थिएटरों तक पहुंचाना चाह रहे थे। लेकिन, अब मामला खटाई में पड़ चुका है।
2 of 4
Mouni Roy
- फोटो : twitter
फिल्मों के किरदार पर मौनी का ध्यान: सीरियल नागिन से मशहूर हुईं मौनी रॉय फिल्मों में अपने आइटम नंबर्स के लिए काफी मशहूर रही हैं। इन दिनों वह फिल्मों में अपने किरदारों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार के साथ नजर आने के बाद वह राजकुमार राव के साथ फिल्म मेड इन चाइना में भी दिखाई देंगी।
3 of 4
mouni roy
'मौनी रॉय को फिल्म से निकाला गया': फिल्म बोले चूड़ियां को मौनी रॉय के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा था लेकिन अब पता चला है कि उन्होंने फिल्म के लिए ना कर दी है। वहीं फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि मौनी रॉय को उनके गैर पेशेवराना तौर तरीकों के चलते फिल्म से निकाल दिया गया है। दोनों के बीच का ये विवाद आगे भी बढ़ने की आशंका दिख रही है क्योंकि दोनों पक्ष अपनी अपनी बात पर अडिग नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
विवादों में नवाज की फिल्में: फिल्म बोले चूड़ियां के निर्माता इससे पहले एक और फिल्म नवाजुद्दीन के साथ शूट कर चुके हैं और यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो सकी है। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के साथ बनी इस फिल्म को लेकर भी विवाद हुए हैं और निर्माता ने बाकायदा नोटिस जारी कर इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में दखलंदाजी को लेकर सुनील शेट्टी को
चेतावनी भी दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।