‘लड़का कहां है?’ अरेंज मैरिज को भी तैयार हैं मृणाल ठाकुर; खुद को बताया धनुष की सबसे बड़ी फैन
Mrunal Thakur On Marriage: मृणाल ठाकुर अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। अब अभिनेत्री ने शादी के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही अरेंज मैरिज को लेकर भी अपनी राय साझा की है…
विस्तार
मृणाल ठाकुर इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री अपनी शादी की खबरों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच मृणाल का धनुष के साथ भी लगातार नाम जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अभिनेत्री लगातार इन खबरों का खंडन करती रही हैं। अब अभिनेत्री ने एक बार फिर शादी और धनुष से अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही बताया कि घर में उनकी शादी को लेकर माता-पिता की क्या राय है।
पापा ने कहा शादी कर लेनी चहिए
शोशा इंडिया से बातचीत में मृणाल ने बताया कि घर में शादी को लेकर चर्चाएं अब आम बात हो गई हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता के मन में शादी की घंटियां बजती रहती हैं, मानो वे दिन में सपने देख रहे हों। कल रात ही पापा ने मुझसे कहा, 'अब तुम्हें शादी कर लेनी चाहिए।' मैंने कहा, 'क्यों न आप अपनी बहन को फोन करके पूछें कि क्या वह आपकी बेटी के लिए कोई अच्छा लड़का जानती है?' उन्होंने पूछा, 'लड़का कहां है?' मैंने कहा, 'बिल्कुल - लड़का कहां है?' अगर आप मुझसे ही यह सवाल पूछ रहे हैं, तो मैं क्या कहूं? यही तो हर घर की कहानी है।
अरेंज मैरिज से मृणाल को नहीं कोई दिक्कत
अभिनेत्री ने आगे कहा कि मुझे तयशुदा शादी से बिल्कुल भी डर नहीं लगता, क्योंकि मेरे लिए कोई सही रिश्ता मिलता ही नहीं है। हां, इतना तय है कि शादी सिर्फ दिखावे के लिए नहीं की जानी चाहिए।
पहले, अरेंज मैरिज का मतलब होता था कि माता-पिता आपका परिचय किसी से करवाते थे। अब तो दोस्त भी लोगों का रिश्ता करवा देते हैं। यह भी एक तरह का अरेंजमेंट ही है। अंततः मायने यह रखता है कि चाहे प्यार हो या अरेंज मैरिज, अगर दो लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं और उनके बीच तालमेल बैठता है, तो वही मायने रखता है।
वरना कुछ भी काम नहीं करता। आपको एक-दूसरे से जुड़ना होगा। परिवारों की सहमति भी जरूरी है। शादी सिर्फ एक पुरुष और एक महिला के बीच नहीं होती, यह दो परिवारों के बीच होती है। अगर सभी सहमत हैं, तो फिर शादी क्यों नहीं?
मृणाल ने की धनुष की तारीफ
पिछले कुछ वक्त से मृणाल का नाम धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, मृणाल लगातार इन खबरों को नकारती रही हैं। इस बीच पिछले दिनों एक इंटरव्यू में मृणाल ने धनुष की जमकर तारीफ की थी। खुद को धनुष की बड़ी फैन बनाते हुए मृणाल ने कहा, ‘रायन’, ‘मारी’, ‘रांझणा’, ‘कैप्टन मिलर’ और ‘असुरन’ जैसी फिल्में देखने के बाद मैं उनकी बहुत बड़ी फैन बन गई हूं। मैं असुरन कई बार देख सकती हूं। वो एक इंस्टीट्यूट हैं। वो गीतकार, लेखक, डांसर, अभिनेता, निर्देशक, न जाने क्या-क्या हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Toxic Teaser Reaction: यश के नए लुक को देखकर हैरान हुए फैंस, जानिए ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर दिए कैसे रिएक्शन
आज ही रिलीज हुई ‘दो दीवाने सहर में’
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। इस फिल्म में मृणाल के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी प्रमुख भूमिक में नजर आए हैं।