सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nargis Granddaughter Is Spending Her Life in Abroad Has Kept Distance From Films See Latest Photos

Trishala dutt: संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने साझा की बोल्ड तस्वीर, फैंस बोले- अरे ये तो नरगिस की....

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 25 Jul 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

दिवंगत अभिनेत्री नरगिस अपने जमाने की मशहूर अदाकाराओं में शुमार रहीं। अपनी फिल्मों और एक्टिंग के जरिए वह आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी बड़ी पोती त्रिशाला दत्त में फैंस उनकी झलक देख रहे हैं।

 

Nargis Granddaughter Is Spending Her Life in Abroad Has Kept Distance From Films See Latest Photos
त्रिशाला दत्त, नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दिवंगत अभिनेत्री नरगिस अपने जमाने की मशहूर अदाकाराओं में शुमार रहीं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। भले ही वह आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फिल्मों और एक्टिंग के जरिए वह आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी बड़ी पोती त्रिशाला दत्त में फैंस उनकी झलक देख रहे हैं। जी हां, संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने हाल ही में अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर साझा की है। इसे देखते ही यूजर्स दादी-पोती की शक्ल मिलाने लग गए हैं। फैंस का मानना है कि त्रिशाला की सूरत अपनी दादी से काफी मिलती है।

Trending Videos

पेशे से हैं साइकेट्रिस्ट
बता दें कि त्रिशाला दत्त फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। वह पेशे से एक साइकेट्रिस्ट हैं। मगर, स्टाइल, फैशन और खूबसूरती के मामले में वह बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह अपनी तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर वह मेंटल हेल्थ, लाइफ स्टाइल और फैशन से जुड़ी पोस्ट साझा करती हैं। बता दें कि त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। वह यूएस में रहती हैं। उनकी सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता संजय दत्त के साथ भी कई तस्वीरें हैं। हाल ही में उन्होंने ऑरेंज कलर की ड्रेस में अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किया था रिलेशनशिप का खुलासा
बता दें कि त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें तो साझा करती ही हैं, साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात करती हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने रिलेशन को लेकर बात की थी। दरअसल, वर्ष 2019 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को खो दिया था। इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में उन्होंने शेयर किया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड की मौत के सदमे से निपटने के लिए उन्होंने चिकित्सक की मदद ली।

सुनली दत्त से की थी शादी
नरगिस की बात करें तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'तलाश-ए-हक' से अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म 'मदर इंडिया' के लिए उन्हें एकेडमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था और इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। फिल्म 'रात और दिन' के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अभिनेता सुनील दत्त से विवाह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed