Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naseeruddin Shah criticised narendra modi government for 2020 Covid lockdown approach

नसीरुद्दीन शाह: एक्टर ने फिर मोदी सरकार को घेरा, कोविड के दौरान सही नेतृत्व न करने के लगाए आरोप;जानें मामला

Mon, 16 Nov 2026 05:37 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Nov 2026 05:37 PM IST
सार

  • अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ बयान दिया। 
  •  उन्होंने कोविड 19 के दौरान मोदी सरकार पर लापरवाह होने के आरोप लगाए।
  • इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ऐसी आपात स्थिति में वह बेहतर नेतृत्व की उम्मीद करते हैं।

विज्ञापन
Naseeruddin Shah criticised narendra modi government for 2020 Covid lockdown approach
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : एक्स

विस्तार

 दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2020 के कोविड लॉकडाउन की घोषणा के तरीके की आलोचना की है। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की प्रशंसा की और भविष्य में ऐसे स्थितियों के दौरान अलग तरह से नेतृत्व करने की मांग भी रखी। 

विज्ञापन

कोविड-19 के दौर को किया याद
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह हाल ही में ‘ट्रस्ट इन द टाइम ऑफ क्रइसिस’ नाम की किताब के इवेंट में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के तरीके की कड़ी आलोचना की। प्रशासन पर मार्च 2020 में अचानक घोषित राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान उदासीनता का रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘अगर मैं कुछ और जोड़ना चाहूं तो, उनका रवैया कुछ ऐसा है जैसे कि उन्हें परवाह नहीं कि जनता ता क्या होता है, उनसे किसी मदद की उम्मीद मत करो। मैं अपनी दाढ़ी और बाल बढ़ाने की योजना बना रहा हूं।’

विज्ञापन
Trending Videos

Naseeruddin Shah criticised narendra modi government for 2020 Covid lockdown approach
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने की स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ 
आगे अपनी बातचीत में नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ‘मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। असुविधा, गर्मी, काम की थकान, कुछ भी आपको रोक नहीं पाया। और मेरा दिल प्रशंसा से भर गया है। आप सभी ने अपनी उस शपथ को निभाया जो आपने ली थी।’ नसीरुद्दीन ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा अपने कष्टों को बयां करना सुनना जानकारीपूर्ण और साथ ही विचलित करने वाला था, और उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए पूरी तरह से अलग नेतृत्व कौशल और समाधानों की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

Naseeruddin Shah criticised narendra modi government for 2020 Covid lockdown approach
वेब सीरीज 'मेड इन इंडिया' में नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता के जमिया बयान पर विवाद
बीते दिनों नसीरुद्दीन शाह के एक बयान ने सियासी गलियों में हंगाम कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट में दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के उन छात्रों का समर्थन किया है, जो अपने छात्र यूनियन को बहाल करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। 'दिमागी नक्सल' लिखा हुआ बैज पहने शाह ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की। वीडियो में शाह ने कहा, 'मैं गर्व से कहता हूं कि मैं 'दिमागी नक्सल' हूं। मुझे नहीं पता कि 'चौकीदारों' ने मुझ जैसे लोगों को और क्या-क्या नाम दिए हैं- जैसे 'देशद्रोही', 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' और न जाने क्या-क्या।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed