Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Alia Bhatt In Top 10 Most Followed Asians On Instagram Where shraddha

प्रियंका चोपड़ा: ग्लोबल स्टार के नाम नया रिकॉर्ड, आलिया और श्रद्धा को छोड़ा पीछे; किस नंबर हैं अनुष्का के पति?

Mon, 16 Nov 2026 05:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 16 Nov 2026 05:45 PM IST
सार

  • प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं।
  • श्रद्धा कपूर अपकमिंग फिल्म 'ईठा' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। 
  • आलिया भट्ट की अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' है, जो जनवरी 2027 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Alia Bhatt In Top 10 Most Followed Asians On Instagram Where shraddha
प्रियंका, आलिया, श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2027 आने में बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। साल खत्म होने वाला है। ऐसे में 2026 में मशहूर हस्तियों की उपलब्धियों और उनकी तरक्की पर नजर डालने का समय आ गया है। मशहूर हस्तियों के लिए अपने फैंस से जुड़ने का सोशल मीडिया एक अहम जरिया रहा है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या उनकी लोकप्रियता को मापने का एक पैमाना है। एक सर्वे में उन 10 एशियाई हस्तियों के बारे में पता चला, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इनमें भारत से प्रियंका चोपड़ा सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Priyanka Chopra Alia Bhatt In Top 10 Most Followed Asians On Instagram Where shraddha
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : वीडियो ग्रैब
प्रियंका ने श्रद्धा-आलिया को पीछे छोड़ा
2026 में दक्षिण, पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया की उन 10 हस्तियों की सूची में प्रियंका चोपड़ा सबसे ऊपर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके 92.76 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह एसएस राजामौली की पौराणिक एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका मशहूर मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' के सीक्वल को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra Alia Bhatt In Top 10 Most Followed Asians On Instagram Where shraddha
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
किस नंबर पर हैं कटरीना कैफ?
92.70 मिलियन फॉलोअर्स के साथ श्रद्धा कपूर इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। यह अभिनेत्री अपनी अगली फिल्म 'ईठा' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। आलिया भट्ट जो इस सूची में सातवें स्थान पर हैं, उनके 85.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' है, जो जनवरी 2027 में रिलीज होगी। कटरीना कैफ 78.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ 10वें स्थान पर हैं। फिलहाल वह अपने ब्यूटी ब्रांड पर ध्यान दे रही हैं।
विज्ञापन

Priyanka Chopra Alia Bhatt In Top 10 Most Followed Asians On Instagram Where shraddha
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पहले नंबर पर कौन है?
भारत के क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली एशिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति के रूप में सूची में शीर्ष पर हैं। उनके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्थान है। 'ब्लैकपिंक' की मशहूर सदस्य ललिसा मनोबल, जिन्हें 'लिसा' के नाम से जाना जाता है, 105 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

यह जानकारी इंस्टाग्राम से ली गई है और इसे 15 नवंबर से पहले मौजूद डेटा के आधार पर तैयार किया गया है।
 
सेलिब्रिटी के नाम इंस्टाग्राम फॉलोअर्स
 
विराट कोहली 271 मिलियन
पीएम नरेंद्र मोदी 106 मिलियन
लिसा 105 मिलियन
 
प्रियंका चोपड़ा 92.76 मिलियन
 
श्रद्धा कपूर 92.70 मिलियन
जेनी     89.3 मिलियन
 
आलिया भट्ट 85.1 मिलियन
 
रोजे 82.7 मिलियन
जिसू 79.8 मिलियन
 
कैटरीना कैफ 78.6 मिलियन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed