Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pankaj Tripathi interview actor wants to do Phanishwar Nath Renu biopic also reacts on Hanuman Ansh box office

इंटरव्यू: क्या गैंगस्टर रोल में नहीं रही पंकज त्रिपाठी की दिलचस्पी? इस लेखक की बायोपिक करने की जताई ख्वाहिश

Mon, 16 Nov 2026 06:00 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:00 PM IST
सार

  • Pankaj Tripathi Interview: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने पर्दे पर गैंगस्टर भूमिकाओं से खूब दिल जीता है। मगर, अब ऐसे किरदार में उनकी दिलचस्पी नहीं रही।
  • फिल्मों की मार्केटिंग और प्रमोशन पर भी वे अलग राय रखते हैं। उनका मानना है कि अच्छा सिनेमा दर्शकों तक पहुंच ही जाता है।
  • अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि वे अब किसकी बायोपिक करना चाहेंगे? पढ़िए प्रमुख अंश 

विज्ञापन
Pankaj Tripathi interview actor wants to do Phanishwar Nath Renu biopic also reacts on Hanuman Ansh box office
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिल्म 'पारिवारिक मनुरंजन' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। पंकज त्रिपाठी ने अलग-अलग किस्म के किरदार किए हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक  'मैं अटल हूं' में वे मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। अब वे किसकी बायोपिक करना चाहेंगे? इसके अलावा फिल्मों के प्रमोशन पर उनकी क्या राय है? अभिनेता ने बताया...

विज्ञापन
Trending Videos

Pankaj Tripathi interview actor wants to do Phanishwar Nath Renu biopic also reacts on Hanuman Ansh box office
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

अच्छी कहानी को जनता खुद पहुंचा देती है
आज फिल्मों के प्रमोशन पर बड़े बजट खर्च होते हैं। क्या अच्छी कहानी बिना बड़े प्रमोशन के भी दर्शकों तक पहुंच सकती है? इस पर पंकज कहते हैं, 'बिल्कुल पहुंच सकती है। ऑडियंस आजकल अच्छा कंटेंट खोज लेती है। इंटरनेट का एक अच्छा पक्ष यही है कि बिना प्रमोशन के जनता ही प्रमोट कर देती है।
ऐसा नहीं है कि बहुत पैसा लगाकर ही कंटेंट लोगों तक पहुंच सकता है। हमने एक वेब सीरीज प्रोड्यूस की थी, जो यूट्यूब पर आई थी। लोगों ने उसे खोजा और देखा। फिर दूसरे प्लेटफॉर्म ने उसे मांगा और हमने सोनी लिव को दे दिया। अच्छा कंटेंट पहुंच ही जाता है।
अभी उदाहरण के लिए 'हनुमान अंश' फिल्म देखिए। मैंने वह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन तीसरे हफ्ते में लोगों को पसंद आई और पब्लिक ने उसकी मार्केटिंग करके उसे ब्लॉकबस्टर बना दिया। मेकर्स तो पहले हफ्ते से प्रमोशन करते हैं, लेकिन तीसरे हफ्ते में पब्लिक ने ही उसे ब्लॉकबस्टर बना दिया। लोगों को जो अच्छा लगता है, वह इंटरनेट के जरिये फैल जाता है। अच्छी चीजें भी फैलती हैं और दुर्भाग्य से नकारात्मक बातें भी फैलती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी जिंदगी पर बायोपिक नहीं चाहते पंकज
अगर पंकज की जिंदगी पर बायोपिक बनाने या उनकी आत्मकथा लिखने का प्रस्ताव आए तो क्या वह इसके लिए तैयार होंगे? इस पर वह कहते हैं, 'नहीं, मैं आत्ममुग्ध व्यक्ति नहीं हूं कि मेरे जीवन पर बायोपिक बने। कई लोगों ने मुझे किताब लिखने के ऑफर दिए हैं। लोग कहते हैं कि भाई, आपको किताब लिखनी चाहिए। लेकिन मुझे न किताब लिखनी है और न आत्मकथा लिखनी है।
मुझे लगता है कि यह आत्ममुग्धता की चरम सीमा है कि हम अपने ही ऊपर फिल्म बना लें और अपनी ही कहानी कहने लगें। मुझे ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं लगती।'

विज्ञापन

Pankaj Tripathi interview actor wants to do Phanishwar Nath Renu biopic also reacts on Hanuman Ansh box office
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फणीश्वरनाथ रेणु की बायोपिक करना चाहते हैं
हालांकि, किसी दूसरे शख्स की बायोपिक करने का मौका मिले तो उनकी पसंद लेखक फणीश्वरनाथ रेणु होंगे। इस बारे में पंकज कहते हैं, 'मैं लेखक फणीश्वरनाथ रेणु की बायोपिक करना चाहूंगा। उनकी जिंदगी और लेखन को करीब से जानना दिलचस्प अनुभव होगा।'

Pankaj Tripathi interview actor wants to do Phanishwar Nath Renu biopic also reacts on Hanuman Ansh box office
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गांव की सुबह अब भी पसंद है
मुंबई की भागदौड़ के बीच गांव जाने पर पंकज वहां की सुबह को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। गांव में समय बिताने के बारे में वह कहते हैं, 'सुबह उठकर खेतों में जाऊंगा और खेतों में सूर्योदय देखूंगा। वैसे मैं ऐसा करता हूं। मुश्किल है, लेकिन गांव जाता हूं और यह करता रहता हूं।'

Pankaj Tripathi interview actor wants to do Phanishwar Nath Renu biopic also reacts on Hanuman Ansh box office
मिर्जापुर द मूवी में पंकज त्रिपाठी - फोटो : यूट्यूब

'गैंगस्टर के किरदारों से अब मन भर गया'
अपने किरदारों के चुनाव को लेकर भी पंकज अब पहले से ज्यादा स्पष्ट हैं। क्या अब गैंगस्टर जैसे किरदार करने में उनकी दिलचस्पी नहीं रही? इस पर वह कहते हैं, 'गैंगस्टर टाइप के रोल अब मुझे समझ नहीं आते। बहुत हो गया, अब बहुत हो गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed