फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neena Gupta Talk About Priyanka Chopra And Alia Bhatt For Appearing In Met Gala Said I get Jealous Of Them

Neena Gupta: इंटरनेशनल इवेंट्स में आलिया और प्रियंका के पहुंचने पर नीना को हुई जलन! एक्ट्रेस ने कही यह बात

Sat, 06 May 2023 03:55 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 06 May 2023 03:55 PM IST
सार

नीना गुप्ता ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की तरह काश उन्हें भी ग्लोबल एक्सपोजर मिला होता। नीना ने कहा कि जब वह इन सभी एक्ट्रेस को इस तरह के बड़े इवेंट्स में देखती हैं उन्हें जलन होती है।

विज्ञापन
Neena Gupta Talk About Priyanka Chopra And Alia Bhatt For Appearing In Met Gala Said I get Jealous Of Them
नीना गुप्ता - फोटो : social media

विस्तार

इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लगातार मेट गाला की चर्चा हो रही है। वहीं, भारत की ओर से प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट ने इसमें हिस्सा लिया था, जिसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता को जलन हो रही है। दरअसल हाल ही में नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि उन्हें आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस को मिलने वाले ग्लोबल एक्सपोजर से जलन होती है।

विज्ञापन


एक्ट्रेस ने बताया आखिर क्यों होती है जलन
नीना गुप्ता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मेट गाला को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की तरह काश उन्हें भी ग्लोबल एक्सपोजर मिला होता। नीना ने कहा कि जब वह इन सभी एक्ट्रेस को इस तरह के बड़े इवेंट्स में देखती हैं उन्हें जलन होती है। एक्ट्रेस ने आगे अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि अपने गुजरे वक्त को याद करती हूं तो लगता है कि काश उन्हें भी ऐसे मौके मिले होते, तो शायद मैं भी कुछ अच्छा अपनी लाइफ में हासिल कर पाती। ऐसे गाउन पहन  कर रैंप पर वॉक करते हुए जब वो इन एक्ट्रेस को देखती हैं तो जलन होती है। हालांकि जलन वाली बात उन्होंने बेहद मजाकिया अंदाज में कही थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें इस तरह देख अच्छा भी लगता है। 
विज्ञापन


Shilpa Shinde-Gulki: गुल्की ने शिल्पा शिंदे पर कसा तंज! बोलीं- 'दुखी लोग दूसरों को दुखी करते हैं'
विज्ञापन
विज्ञापन


मसाबा के डिजाइन किए कपड़े पहनेंगी नीना
नीना ने बताया कि अगर उन्हें कभी भी इस तरह के इंटरनेशनल इवेंट्स में जाने का मौका मिला तो वह गाउन की जगह साड़ी पहनना पसंद करेंगी। साथ ही अगर किसी भी तरह के डिजाइनर आउटफिट्स पहनने होंगे तो मैं अपनी बेटी मसाबा के डिजाइन किए हुए कपड़ों को पहनूंगी। 

मेट गाला में आलिया-प्रियंका ने की थी शिरकत
आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण 95 वें ऑस्कर अवॉर्ड में शामिल हुई थीं। उस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का गाउन पहना था। वहीं, प्रियंका और आलिया भट्ट कुछ दिनों पहले मेट गाला में पहुंची थी। जहां पर दोनों के आउटफिट और लुक की जमकर चर्चा भी हुई थी। 

अक्षय कुमार की एक्ट्रेस फरहीन ने क्यों की हिंदू से शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed