{"_id":"672ee916532e2860880738ac","slug":"netflix-heeramandi-with-15-million-views-more-on-chamkila-laapataa-ladies-by-co-ceo-ted-sarandos-as-per-report-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Netflix: नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा पसंदीदा सीरीज है हीरामंडी, मिले 15 मिलियन व्यूज,जानें बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Netflix: नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा पसंदीदा सीरीज है हीरामंडी, मिले 15 मिलियन व्यूज,जानें बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 09 Nov 2024 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार
नेटफ्लिक्स पर हॉलीवुड से लेकर आपको बॉलीवुड तक की फिल्में और सीरीज का भरपूज मजा घर बैठे ही मिल जाता है। यही वजह है कि इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को दर्शकों की वजह से काफी मुनाफा हुआ है, जो आश्चर्यजनक है।
नेटफ्लिक्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
विज्ञापन
विस्तार
नेटफ्लिक्स इंडिया ने साल 2024 में कई फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए जमकर कमाई की है, जिसमें ओटीटी प्लेफॉर्म को लगभग 49 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है, जिसमें कमाई की बात करें तो 52 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं राजस्व में इसने अभीतक 2,845 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसकी सफलता का पूरा क्रेडिट दर्शकों को जाता है।
नेटफ्लिक्स की कमाई
नेटफ्लिक्स इंडिया ने मार्च 2024 में 49% की बढ़ोतरी के साथ 52 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है। यह बढ़ोतरी रेवेन्यू में 29% की वृद्धि के साथ 2,845 करोड़ रुपये होने से हुई, जो बढ़ते ग्राहक आधार और मोबाइल-योजनाओं के सफल लॉन्च से प्रेरित थी। बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टोफ्लर द्वारा मिले इसके वित्तीय आंकड़ों से पता चलता है कि नेटफ्लिक्स इंडिया का सकल कारोबार साल 2023 में 2,214 करोड़ रुपये से 29% बढ़कर 2,845 करोड़ रुपये हो गया है, जिसे बढ़ते ग्राहक आधार से बढ़ावा मिला।
फाइनेंशियल ईयर
कंपनी के सह-सीईओ ग्रेग पीटर्स ने कहा कि भारत में नेटफ्लिक्स के दशक भर के निवेश का उदाहरण हैं ये कमाई। फाइनेंशियल ईयर 2024 में नेटफ्लिक्स इंडिया पर सबसे लोकप्रिय ड्रामा सीरीज और फिल्में नेटफ्लिक्स की दूसरी तिमाही की कमाई के दौरान, कंपनी ने जून में समाप्त तिमाही में भुगतान किए गए शुद्ध ग्राहक जोड़ने के लिए भारत को विश्व स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा बाजार बताया और रेवेन्यू प्रतिशत बढ़ोतरी में तीसरा स्थान दिया।
इन सीरीज-फिल्मों के व्यूज हैं आश्चर्यजनक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुमानित 12 मिलियन ग्राहकों के साथ, नेटफ्लिक्स को भारत की सबसे बड़ी प्योर-प्ले स्ट्रीमिंग सेवा कहा जाता है। कंपनी की हालिया सफलता का श्रेय मौजूदा फिल्मों और सीरीज को दिया जा सकता है। सारंडोस ने बताया कि संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित हीरामंडी , 15 मिलियन व्यू के साथ नेटफ्लिक्स इंडिया की सबसे बड़ी ड्रामा सीरीज रही। प्लेटफॉर्म ने यह भी खुलासा किया कि अमर सिंह चमकीला ने 8.3 मिलियन व्यू हासिल किए, जबकि लापता लेडीज और शैतान जैसी फिल्मों ने भी सब्सक्राइबर बढ़ाने में योगदान दिया। जुलाई में सारंडोस ने कहा, "हमारी मूल फिल्में और लाइसेंस प्राप्त फिल्में, जिनमें थिएट्रिकल रिलीज के बाद पे-टीवी विंडो में रिलीज की गई फिल्में भी शामिल हैं, जो हमारे दर्शकों को रोमांचित करती रहती हैं।"
Manisha Koirala: जब मनीषा कोइराला ने डिंपल कपाड़िया से कही अपने दिल की बात, बोलीं- अभिनय से....
Trending Videos