फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   New Year 2023 Malaika Arora Share photos with Arjun Kapoor on Instagram Fans Ask her about Breakup

Malaika Arora: न्यू ईयर सेलिब्रेशन में अलग-अलग दिखे अर्जुन-मलाइका, फिर तेज हुईं ब्रेकअप की अटकलें

Sun, 01 Jan 2023 11:32 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 11:32 PM IST
सार

मलाइका अरोड़ा के फोटो साझा करने के बाद फैंस लगातार कमेंट करते हुए दिखाई दिए। फैंस ने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। वहीं, दूसरी तरफ फैंस ने नोटिस किया कि तस्वीर में मलाइका और अर्जुन दोनों एक दूसरे से अलग खड़े हैं। इसके बाद फैंस उनसे इस बारे में कई सवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
New Year 2023 Malaika Arora Share photos with Arjun Kapoor on Instagram Fans Ask her about Breakup
Malaika Arora Instagram Photos - फोटो : social media

विस्तार

नए साल की शुरुआत पर बॉलीवुड कलाकार अपनो के साथ जश्न मनाते हुए नजर आए हैं। नए साल के मौके पर फिल्मी सितारों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। साथ ही सभी ने अपने फैंस को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसी बीच बॉलीवुड की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और अभिनेता वरुण धवन, उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की। 

विज्ञापन

New Year 2023 Malaika Arora Share photos with Arjun Kapoor on Instagram Fans Ask her about Breakup
Malaika Arora-Arjun Kapoor - फोटो : social media

तस्वीर में दोस्तों के साथ नजर आए मलाइका- अर्जुन
मलाइका के द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में लगभग सभी कलाकार और उनके दोस्त काले रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अपनी पत्नी के साथ सफारी का एक वीडियो साझा किया था। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी लोग नेशनल पार्क में गए हैं। फोटो में मलाइका अरोड़ा के साथ वरुण धवन और उनकी पत्नी के अलावा कुणाल रावल, अर्पिता मेहता, मोहित मारवा और अंतरा मोतीवाला मारवा नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें- हॉटनेस ही नहीं पढ़ाई के मामले में भी टीवी एक्ट्रेस को मात देती हैं निया

विज्ञापन
विज्ञापन

New Year 2023 Malaika Arora Share photos with Arjun Kapoor on Instagram Fans Ask her about Breakup
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : social media

फैंस ने ब्रेकअप को लेकर पूछे सवाल
मलाइका अरोड़ा के फोटो साझा करने के बाद फैंस लगातार कमेंट करते हुए दिखाई दिए। फैंस ने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। वहीं, दूसरी तरफ फैंस ने नोटिस किया की तस्वीर में मलाइका और अर्जुन दोनों एक दूसरे से अलग खड़े हैं। इसके बाद फैंस उनसे इस बारे में कई सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि दोनों अलग अलग क्यों है? दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है क्या? 

यह भी पढ़ें- Urvashi-Rishabh: ऋषभ पंत के साथ आखिर क्यों जुड़ा उर्वशी रौतेला का नाम, आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है?

विज्ञापन

New Year 2023 Malaika Arora Share photos with Arjun Kapoor on Instagram Fans Ask her about Breakup
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : social media

लंबे वक्त से कर रहे एक दूसरे को डेट
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर बीते लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन दोनों ही कलाकारों ने इसको लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma: सुसाइड जैसा कदम उठा सकते हैं शीजान, वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा

New Year 2023 Malaika Arora Share photos with Arjun Kapoor on Instagram Fans Ask her about Breakup
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : social media

मलाइका ने अर्जुन के साथ साझा की तस्वीर
फैंस के द्वारा ब्रेकअप के कमेंट के कुछ वक्त के बाद मलाइका ने अपनी और अर्जुन की एक अलग तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। जिसमें कपल साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में अभिनेत्री अर्जुन के गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसमें अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है- हेलो 2023..लव एंड नाइट। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed