फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nick jonas like priyanka chopra desi girl congratulates ss rajamouli mahesh babu team varanasi is incredible

'मेरी देसी गर्ल...' निक जोनस ने 'वाराणसी' फिल्म की टीम को दी बधाई, प्रियंका चोपड़ा के हुस्न पर हुए फिदा

Mon, 17 Nov 2025 09:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 17 Nov 2025 09:30 AM IST
सार

Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वाराणसी' की खास झलक ग्लोबट्रॉटर इवेंट में दिखाई गई। जहां पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। इस दौरान सबसे ज्यादा लोकप्रियता प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से बटोरी। वहीं आज निक जोनस ने फिल्म के साथ ही अपनी पत्नी की भी तारीफ की है।

विज्ञापन
nick jonas like priyanka chopra desi girl congratulates ss rajamouli mahesh babu team varanasi is incredible
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा- फिल्म वाराणसी - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas

विस्तार

निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म 'वाराणसी' की पूरी टीम को बधाई दी है। इसके साथ ही निक ने प्रियंका को 'मेरी देसी गर्ल' का टैग दिया। यह फिल्म एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही है और इसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

 

निक का पोस्ट
निक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी और साथ ही में लिखा, 'पूरी टीम को बधाई। यह फिल्म जरूर शानदार होगी।' इसके साथ ही निक ने प्रियंका के खूबसूरत लुक की भी तारीफ की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका का लुक
प्रियंका ने सफेद लहंगे में तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही थीं। उनके लुक में चोकर, मांग टीका, चूड़ियां और लंबी चोटी शामिल थी। निक ने उनकी तस्वीर पर कमेंट किया, 'बहुत खूबसूरत' और 'मेरी देसी गर्ल।' ग्लोबट्रॉटर इवेंट के बाद प्रियंका ने अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, 'अपने अंदर की देवी को बाहर निकाल रही हूं।'
विज्ञापन

फिल्म 'वाराणसी' के बारे में
हैदराबाद में हुए 'वाराणसी' के ग्लोबट्रॉटर इवेंट में टाइटल रिवील के बाद फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed