फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nick Jonas Reveals He Was Nervous At His Wedding To Priyanka Chopra

अपनी शादी के दिन कैसा महसूस कर रहे थे निक जोनस, बोले- 'जब प्रियंका मेरे सामने आईं तो...'

Fri, 13 Feb 2026 09:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 13 Feb 2026 09:38 PM IST
सार

Nick Jonas Priyanka Chopra: निक जोनस ने हाल ही में खुलासा किया कि अपनी शादी वाले दिन पर प्रियंका चोपड़ा को देखकर उन्हें कैसा महसूस हो रहा था। निक और प्रियंका ने 2018 में शादी की थी।

विज्ञापन
Nick Jonas Reveals He Was Nervous At His Wedding To Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के सबसे प्यारे और पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। वे हमेशा रोमांटिक पोस्ट और खूबसूरत तस्वीरों से कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। उनकी शादी 2018 में हुई थी और उनकी एक चार साल की प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। हाल ही में निक ने अपनी शादी वाले दिन को लेकर कई खुलासे किए।

विज्ञापन

शादी के दिन प्रियंका को देखकर कैसा हुआ महसूस
हाल ही में निक जोनस ने जय शेट्टी के 'ऑन पर्पस' पॉडकास्ट में अपनी शादी की बाते शेयर कीं। निक ने बताया कि जब प्रियंका शादी के दिन सीढ़ियों से नीचे उतरीं, तो उन्हें बहुत सुकून और शांति महसूस हुई। ऐसा लगा जैसे वे बिल्कुल सही जगह पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के दिन किस बात से घबराए थे निक?
पॉडकास्ट में एक मजेदार गेम खेला गया, जिसमें निक को अनुमान लगाना था कि प्रियंका उनके बारे में क्या कहेंगी। जब पूछा गया कि 'प्रियंका के अनुसार शादी के दिन निक को सबसे ज्यादा किस बात की घबराहट थी?', तो निक ने पहले कहा कि उन्हें किसी बात की घबराहट नहीं थी। लेकिन फिर वे रुके और बोले, 'सच तो यह है कि शादी के दिन बहुत गर्मी थी। मुझे बस इस बात की चिंता थी कि कहीं मुझे पसीना न आ जाए और मैं अजीब न लगूं।'

विज्ञापन

प्रियंका ने क्या कहा?
जय शेट्टी ने प्रियंका का जवाब पढ़कर सुनाया। प्रियंका ने कहा कि निक बहुत आत्मविश्वास से भरे और शांत थे। उन्हें कभी घबराते नहीं देखा। दरअसल, प्रियंका और निक की प्रेम कहानी काफी फिल्मी है। निक ने रिश्ते के सिर्फ 3-4 दिन बाद ही प्रियंका को 'आई लव यू' कह दिया था।

प्रियंका को कब पता चला, निक ही उनके लिए सही हैं?
निक ने कहा शायद जब वे पहली बार भारत गए थे, लेकिन प्रियंका ने कहा, 'जब निक ने उन्हें प्रपोज किया, तब उन्होंने हां कह दी।' निक हंसते हुए बोले, 'ये तो बिल्कुल सही टाइमिंग थी।' प्रियंका और निक की शादी दिसंबर 2018 में राजस्थान में हुई थी। दोनों ने ईसाई और हिंदू दोनों रस्मों से शादी की थी।

यह भी पढ़ें: ओ' रोमियो में अपने किरदार को लेकर तृप्ति डिमरी की राय, स्टारकास्ट के लिए लिखी खास बात; लिखा- 'आग और कोमलता...'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed