Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Nitesh Tiwari Ashwiny Iyer Tiwari announced to produce a young adult comedy drama film Bas Karo Aunty! starring Ishwak Singh and Mahima Makwana
{"_id":"629467ff0dfd1b2dae0d4c7f","slug":"nitesh-tiwari-ashwiny-iyer-tiwari-announced-to-produce-a-young-adult-comedy-drama-film-bas-karo-aunty-starring-ishwak-singh-and-mahima-makwana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Star Studios: नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर को मिला स्टार स्टूडियोज का साथ, इस गुदगुदाती किताब पर बनाएंगे कॉमेडी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Star Studios: नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर को मिला स्टार स्टूडियोज का साथ, इस गुदगुदाती किताब पर बनाएंगे कॉमेडी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 30 May 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
महिमा मकवाना-नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी-इश्वाक सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मकार जोड़ी नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी ने एक फिल्म का ऐलान किया है। दोनों मिलकर एक यंग एडल्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम है 'बस करो आंटी!' बता दें कि नितेश तिवारी इससे पहले 'दंगल', 'छिछोरे', 'चिल्लर पार्टी' जैसी कई शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अब नितेश और उनकी पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी अपने अर्थस्की पिक्चर्स के जरिए स्टार स्टूडियोज, रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
2 of 4
नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी बना रहे हैं एक कॉमेडी फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
इश्वाक सिंह और महिमा मकवाना की जोड़ी जमेगी
फिल्म 'बस करो आंटी!' का निर्देशन अभिषेक सिन्हा करेंगे। वहीं फिल्म 'रॉकेट बॉयज' फेम इश्वाक सिंह और 'अंतिम' फेम महिमा मकवाना अभिनय करते नजर आएंगे। बता दें कि बस करो आंटी वरुण अग्रवाल की बेस्टसेलिंग किताब 'हाऊ आई ब्रेव्ड अनु आंटी एंड को-फाउंडेड ए मिलियन डॉलर कंपनी' पर आधारित है।
युवाओं की जिंदगी को दर्शाया जाएगा
यह फिल्म युवाओं के वास्तविक जीवन के अनुभवों पर आधारित है। इसमें उनकी कुछ दुविधाओं, थ्रिल, जोखिम, रोमांस को दर्शाया जाएगा। इस फिल्म में कॉमेडी के तड़के के साथ-साथ इमोशनल पल भी होंगे। बता दें कि 'बस करो आंटी!' को नितेश तिवारी और निखिल मल्होत्रा ने लिखा है।
शुरू हो गई है शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और शूटिंग मुंबई में होगी। इस फिल्म को लेकर नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी का कहना है, 'वरुण अग्रवाल की यात्रा को हमने काफी आकर्षक पाया। एक उभरते उद्यमी की कहानी पर आधारित इस फिल्म को बनाने के लिए हम काफी उत्साहित हैं।' हमारी यह फिल्म देश के मिजाज को बखूबी दिखाएगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।