सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   O Romeo Box Office Collection Day 1 Shahid Kapoor And Tripti Dimri Starrer Film Has Slow Start On First Day

O Romeo Collection: क्या शाहिद की सबसे बड़ी ओपनर बन पाई ‘ओ रोमियो’? जानिए कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 13 Feb 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

O Romeo Box Office Collection Day 1: विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। जानिए फिल्म को मिली कैसी शुरुआत…

O Romeo Box Office Collection Day 1 Shahid Kapoor And Tripti Dimri Starrer Film Has Slow Start On First Day
ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। घोषणा के बाद से ही फिल्म की काफी चर्चा हो रही थी और फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म रिलीज होने के बाद शाम होते-होते फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जानते हैं खबर लिखे जाने तक फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है?

Trending Videos

O Romeo Box Office Collection Day 1 Shahid Kapoor And Tripti Dimri Starrer Film Has Slow Start On First Day
ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया

धीमी शुरुआत
‘ओ रोमियो’ को लेकर रिलीज से पहले ही चर्चाएं तो काफी थीं, लेकिन क्या बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को उन चर्चाओं का कोई लाभ मिला है या नहीं? इसका पता अब कलेक्शन से चलेगा। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 5.71 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई है। हालांकि, अभी ये आंकड़े देर रात तक बदलेंगे। ऐसा में देखना ये है कि पहले दिन फिल्म का कलेक्शन कहां तक पहुंचता है?


 

विज्ञापन
विज्ञापन

O Romeo Box Office Collection Day 1 Shahid Kapoor And Tripti Dimri Starrer Film Has Slow Start On First Day
ओ रोमियो वर्सेस तू या मैं - फोटो : सोशल मीडिया

‘तू या मैं’ पर भारी पड़ी ‘ओ रोमियो’
‘ओ रोमियो’ के सामने शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल-थ्रिलर ‘तू या मैं’ की चुनौती है। यह फिल्म भी आज ही रिलीज हुई है। ‘तू या मैं’ ने खबर लिखे जाने तक अपने पहले दिन सिर्फ 18 लाख रुपए ही जुटा पाए हैं। ऐसे में अभी तक तो ‘ओ रोमियो’ धीमी शुरुआत के बावजूद ‘तू या मैं’ पर भारी पड़ रही है।

O Romeo Box Office Collection Day 1 Shahid Kapoor And Tripti Dimri Starrer Film Has Slow Start On First Day
ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों और क्रिटिक्स की हासिल हुई मिली-जुली प्रतिक्रिया
‘ओ रोमियो’ को क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। कई लोग जहां फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि विशाल भारद्वाज से इससे बेहतर फिल्म की उम्मीद थी। हालांकि, अधिकांश लोगों को अविनाश तिवारी का काम फिल्म में पसंद आया है।

O Romeo Box Office Collection Day 1 Shahid Kapoor And Tripti Dimri Starrer Film Has Slow Start On First Day
ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया
हुसैन जैदी की किताब पर आधारित है फिल्म
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘ओ रोमियो’ की कहानी हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और दिशा पाटनी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed