सब्सक्राइब करें

Tu Yaa Main Collection: 'ओ रोमियो' के आगे कैसी रही 'तू या मैं' की ओपनिंग? जानें पहले दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 13 Feb 2026 08:11 PM IST
सार

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं फिल्म का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा।

विज्ञापन
Tu Yaa Main opening day box office collection know total earning of shanaya kapoor film
तू या मैं - फोटो : अमर उजाला
बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू या मैं' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पहले काफी चर्चा थी। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म की रिलीज का आज पहला दिन है। फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है। आइए जानते हैं इसने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
Tu Yaa Main opening day box office collection know total earning of shanaya kapoor film
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' - फोटो : इंस्टाग्राम
'तू या मैं' का ओपनिंग डे कलेक्शन
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की अदाकारी वाली फिल्म 'तू या मैं' की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी। हालांकि इस फिल्म को इसका फायदा नहीं मिला। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक ओपनिंग डे पर सिर्फ 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इसके कलेक्शन में इजाफा हो सकता है।

Tu Yaa Main Review: सोशल मीडिया स्टार से सर्वाइवल तक; आदर्श-शनाया की फिल्म करती है इम्प्रेस, कुछ जगह है चूक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tu Yaa Main opening day box office collection know total earning of shanaya kapoor film
'तू या मैं' फिल्म रिव्यू - फोटो : X
बजट के हिसाब से कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'तू या मैं' का बजट 20 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से फिल्म का कलेक्शन औसत से कम है। माना जाता है कि अगर कोई फिल्म पहले दिन अपने बजट का 10 फीसद कलेक्शन कर लेती है तो इसे औसत कलेक्शन माना जाता है। 20 प्रतिशत से ऊपर को अच्छा कलेक्शन माना जाता है। औसत कमाई के लिए आज फिल्म को कम से कम 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा।
Tu Yaa Main opening day box office collection know total earning of shanaya kapoor film
ओ रोमियो वर्सेस तू या मैं - फोटो : सोशल मीडिया
'ओ रोमियो' से टकराई फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'तू या मैं' का टकराव शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' से हो गया है। इस फिल्म ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 4.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। माना जाता है कि इस फिल्म की वजह से 'तू या मैं' को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Tu Yaa Main opening day box office collection know total earning of shanaya kapoor film
तू या मैं - फोटो : इंस्टाग्राम@
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'तू या मैं' 2018 में रिलीज हुई थाई फिल्म 'द पूल' का हिंदी रीमेक है। इसके लेखक अभिषेक बेंडेकर हैं। इसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर के अलावा मोना सिंह, पारुल गुलाटी और सिद्धार्थ सिबल हैं। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed