{"_id":"698f0029508335cd2a0d8c74","slug":"kaun-to-aamir-watch-survival-thrillers-ahead-of-shanaya-kapoor-and-adarsh-gauravs-tu-yaa-main-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर पसंद आई 'तू या मैं'? तो 'टेबल नंबर 21' से लेकर 'एनएच10' तक देखें ये सर्वाइवल थ्रिलर फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अगर पसंद आई 'तू या मैं'? तो 'टेबल नंबर 21' से लेकर 'एनएच10' तक देखें ये सर्वाइवल थ्रिलर फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 13 Feb 2026 04:12 PM IST
सार
Thriller Films: शनाया कपूर और आदर्श गौवर की फिल्म 'तू या मैं' चर्चा में हैं। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो थ्रिलर हैं।
विज्ञापन
1 of 6
तू या मैं, टेबल नंबर 21, एनएच10
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
फिल्म 'तू या मैं' एक सर्वाइवल थ्रिलर है। इसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर एक मगरमच्छ के चक्कर में फंस जाते हैं। इसके बाद उनका मकसद सिर्फ जिंदा रहना होता है। बॉलीवुड में पहले भी ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो इसी तरह की थ्रिलर हैं। अगर आपको फिल्म 'तू या मै' अच्छी लगी तो आप इन फिल्मों का भी आनंद ले सकते हैं।
Trending Videos
2 of 6
कौन?
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन?- 1999
उर्मिला मातोंडकर और मनोज बाजपेयी की अदाकारी वाली फिल्म 'कौन?' जबरदस्त थ्रिलर थी। फिल्म की कहानी एक डरी हुई महिला के आस-पास घूमती है। वह अपने घर में अकेली होती है। तभी टीवी पर खबर आती है कि शहर में एक किलर घूम रहा है। तभी उसके यहां एक अजनबी आता है। फिल्म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर- 2008
राजीव खंडेलवाल की अदाकारी वाली 'आमिर' थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म आम नागरिक की बेबसी और आतंकवाद के मुद्दे को दर्शाती है। इसमें एक डॉक्टर आमिर अली की कहानी दिखाई गई है। वह लंदन से मुंबई लौटते हैं। इसके बाद उन्हें आतंकवादी साजिश में फंसाया जाता है। आतंकवादी उसके परिवार को बंधक बनाकर उसे मुंबई में धमाका करने के लिए मजबूर करते हैं।
4 of 6
टेबल नंबर 21
- फोटो : सोशल मीडिया
टेबल नंबर 21- 2013
राजीव खंडेलवाल और टीना देसाई की अदाकारी वाली यह फिल्म थ्रिलर है। फिल्म में दिखाया गया है कि पैसे की तंगी से जूझ रहे राजीव खंडेलवाल को एक गेम में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। गेम खेलते हुए उन्हें ऐहसास होता है कि वह खेल नहीं बल्कि उन्होंने अपनी जिंदगी में जो गलत काम किए थे, यह उनका बदला है।
एनएच10- 2015
अनुष्का शर्मा की अदाकारी वाली फिल्म 'एनएच10' जबरदस्त थ्रिलर फिल्म थी। इसमें दिखाया गया है कि अनुष्का शर्मा और नील भूपालम वीकेंड पर रोड ट्रिप पर निकलते हैं। रास्ते में उनका सामना एक हिंसक गैंग से होता है। दोनों गैंग से बचने की जद्दोजहद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।