{"_id":"698df18ee04a1d92690a0053","slug":"border-2-mardaani-3-and-vadh-2-box-office-report-know-o-romeo-advance-collection-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का रहा राज, लाखों में सिमटी 'मर्दानी 3'; जानें 'वध 2' की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का रहा राज, लाखों में सिमटी 'मर्दानी 3'; जानें 'वध 2' की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 12 Feb 2026 08:58 PM IST
सार
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जहां 'बॉर्डर 2' अब भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं 'मर्दानी 3' और 'वध 2' का कलेक्शन काफी घट चुका है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहा?
फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज का आज 21वां दिन है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। 'मर्दानी 3' का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। 'वध 2' का कलेक्शन काफी घट चुका है। एडवांस बुकिंग में फिल्म 'ओ रोमियो' अच्छा कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं गुरुवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
2 of 5
'वध 2' के सेट से
- फोटो : इंस्टाग्राम @luv_films
बॉक्स ऑफिस की दौड़ से बाहर 'वध 2'
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की अदाकारी वाली फिल्म 'वध 2' 06 फरवरी को रिलीज हुई थी। यह 2022 में आई फिल्म 'वध' का सीक्वल है। शुरुआत से ही यह फिल्म धीमी गति से कलेक्शन कर रही है। हालांकि इसका बजट भी काफी कम है। आज गुरुवार को खबर लिखे जाने तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 3.39 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट आठ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मर्दानी 3
- फोटो : यूट्यूब
लाखों में सिमटी 'मर्दानी 3'
रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट गई है। इस फिल्म ने गुरुवार को खबर लिखे जाने तक 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 40.58 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पिछली दो फिल्में हिट रही थीं। हालांकि यह फिल्म कमजोर पड़ रही है। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जाता है।
4 of 5
फिल्म 'बॉर्डर 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
धीमी गति से जारी 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज का आज 21वां दिन है। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। आज खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कल इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 317.3 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
ओ रोमियो
- फोटो : सोशल मीडिया
'ओ रोमियो' की एडवांस बुकिंग
कल सिनेमाघरों में फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज होने वाली है। इससे पहले यह एडवांस टिकट बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक देशभर में इसके 85884 टिकट बिक चुके हैं। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ब्लॉक सीट्स के साथ इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 4.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।