{"_id":"698beb18a16e9a9aad02a12e","slug":"vadh-2-bhabiji-ghar-par-hain-mardaani-3-border-2-box-office-collection-on-tuesday-2026-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: 'वध 2' के लिए कैसा रहा मंगलवार, 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' में किसने मारी बाजी?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: 'वध 2' के लिए कैसा रहा मंगलवार, 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' में किसने मारी बाजी?
Wed, 11 Feb 2026 08:06 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:06 AM IST
सार
Box Office Collection: सिनेमाघरों में 'वध 2', 'भाबीजी घर पर हैं', 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' सजी हुई हैं। आइए जानते हैं मंगलवार को किसने सबसे ज्यादा कमाई की है?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में रिलीज हुई फिल्में 'वध 2' और 'भाबीजी घर पर हैं' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। वहीं 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर अब भी बनी हुई हैं। आइए जानते हैं मंगलवार को कौन सी फिल्म किस पर भारी रही?
'वध 2' मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
‘वध 2’ के लिए कैसा रहा मंगलवार?
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की अदाकारी वाली फिल्म ‘वध 2’ ने मंगलवार को 33 लाख रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को इसने 31 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 2.99 करोड़ रुपये हो चुका है। इसमें कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे कलाकार भी हैं।

फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कमजोर हो रही 'भाबीजी घर पर हैं'
पहले दिन के बाद से ही 'भाबीजी घर पर हैं' की कमाई लाखों में सिमट गई है। मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इसने सिर्फ 17 लाख रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म ने 15 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 1.19 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रही है।

मर्दानी 3 की घोषणा 2024 में की गई थी
- फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड के बाद घटा ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन
रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने बारहवें दिन 2.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकएंड के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट आई है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 39.12 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें मल्लिका प्रसाद ने विलेन का किरदार निभाया है।

बॉर्डर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बॉर्डर 2’ ने उन्नीसवें दिन बटोरे नोट
वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने उन्नीसवें दिन भी अच्छा कलेक्शन किया है। इसने मंगलवार को 2.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को इसने 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 314.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में अब भी क्रेज है।