Mardaani 3 Success Party: रानी ने मनाया 'मर्दानी 3' की सफलता का जश्न, कॉलेज की छात्राओं संग केक काटा
Rani Mukherji Celebrating Mardani 3: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया। इसी बीच शुक्रवार को रानी ने कॉलेज छात्राओं के साथ फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। देखें वीडियो और तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानी ने किया 'मर्दानी 3' का सक्सेस सेलिब्रेशन
अपनी फिल्म 'मर्दानी 3' के रिलीज और फिल्म के प्रमोशन पर रानी ने काफी मेहनत की थी। कभी मंदिर तो कभी बच्चों के बीच एक्ट्रेस को देखा गया था। फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों को काफी पसंद आई। अब अभिनेत्री अपनी फिल्म मर्दानी 3 की सफलता को सेलिब्रेट करने पहुंची हैं। वह मुंबई स्थित एक कॉलेज में पहुंचीं और उन्होंने संस्थान की महिला छात्राओं के साथ जमकर एंजॉय किया । रानी ने केक काटा और अपनी फैंस के साथ कई फोटोज क्लिक करवाए।
'मर्दानी 3' की अब तक की कमाई
आपको बता दें कि 'मर्दानी 3', मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसके निर्देशक अभिराज मीनावाला हैं। इसमें रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम किरदारों में हैं। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म 15 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 41.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
कोलकाता भी पहुंचीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी हाल ही में बंगाली अभिनेत्री देबाश्री रॉय के साथ कोलकाता के काली घाट पर भी नजर आईं थीं। रानी ने 2025 में फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। उनकी रिशतेदार और अभिनेत्री देबाश्री को काफी समय लगभग तीस साल पहले 'उन्नीशे अप्रैल' के लिए सम्मानित किया गया था।