फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   OMG 2 Akshay Kumar most awaited film oh my god 2 Teaser will come out next week pankaj tripathi yami gautam

OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' के टीजर पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब देखने को मिलेगी कहानी की झलक?

Sat, 17 Jun 2023 08:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 17 Jun 2023 08:49 PM IST
सार

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' के टीजर पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानें फिल्म की कहानी की पहली झलक कब देखने को मिलेगी। 
 

विज्ञापन
OMG 2 Akshay Kumar most awaited film oh my god 2 Teaser will come out next week pankaj tripathi yami gautam
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार स्टारर सुपरहिट फिल्म 'ओह माय गॉड' यानी 'ओएमजी' इन दिनों अपने सीक्वल को लेकर सुर्खियों में है। बैक-टू-बैक फ्लॉप की मार झेल रहे एक्टर को भी इस मूवी से काफी उम्मीदें हैं। वहीं, बीते दिन अक्षय ने 'ओह माय गॉड 2' की रिलीज डेट से पर्दा उठाया, जिसके बाद से फैंस इससे जुड़े हर अपडेट पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। वहीं, अब 'ओएमजी 2' के टीजर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानकर अक्षय के फैंस का खुश होना लाजमी है।

विज्ञापन

कब आएगा 'ओएमजी 2' का टीजर ?

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' बीते लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी को लेकर पहले अफवाह फैली थी कि यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी, लेकिन अक्षय ने बीते दिन इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। वहीं, अब इसके टीजर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर अगले सफ्ताह जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


Filmy Wrap: लंदन में सम्मानित होंगे करण जौहर और पहली बार साथ नजर आएंगे शाहरुख-आर्यन, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

टीजर में दिखेगी कहानी की झलक 

'ओह माय गॉड 2' के टीजर में फैंस को आकर्षक कहानी और अक्षय कुमार की भूमिका की एक झलक देखने को मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि टीजर, फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाएगा, जिससे मूवी को देखने के लिए दर्शक भारी मात्रा में सिनेमाघर का रुख करेंगे। 


#AskKartik: 'घोड़ी, वेन्यू, मेन्यू सब तैयार...,' जानें कार्तिक आर्यन कब रचाने जा रहे हैं ब्याह?

इन फिल्मों से टकराएगी 'ओएमजी 2'

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। हालांकि, इसकी बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े स्टार्स की फिल्मों के साथ भिड़ंत होने वाली है। उसी दिन रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' और सनी देओल की 'गदर 2' भी रिलीज होगी। वहीं, 'ओएमजी 2' की बात करें तो, इसमें अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed