सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   On Teachers Day Director Subhash Ghai pays tribute to Osho who entertains all kind of philosophy of life

Subhash Ghai: 'मेरे मित्र और गुरु ओशो', शिक्षक दिवस पर सुभाष घई ने ओशो को दी श्रद्धांजलि; लिखा भावुक नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 05 Sep 2025 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Teachers Day: आज शिक्षक दिवस के दिन बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशन सुभाष घई ने ओशो को अपना मित्र और गुरु बताते हुए श्रद्धांजलि दी है।

On Teachers Day Director Subhash Ghai pays tribute to Osho who entertains all kind of philosophy of life
सुभाष घई और ओशो - फोटो : इंस्टाग्राम@subhashghai1
विज्ञापन

विस्तार

आज शिक्षक दिवस है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने अपने गुरु और मित्र ओशो को याद किया। उन्होंने ओशो की एक तस्वीर शेयर की और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा। 
Trending Videos

 

सुभाष घई का अपने गुरु के लिए पोस्ट
सुभाष घई ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ओशो की तस्वीर साझा की और लिखा कि ओशो पिछले 40 साल से उनके विचारों को प्रेरित करते रहे हैं। सुभाष ने इस खास तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरे अभिन्न मित्र और मेरे गुरु ओशो, जो पिछले 40 वर्षों से मुझे जीवन के हर तरह के दर्शन, लोगों, ऊर्जाओं और सत्य के पीछे छिपे सत्य से हर रोज मनोरंजन करते हैं।' आगे सुभाष ने लिखा ओशो कहते हैं, 'मेरी बात सुनो, पर मेरा अनुसरण मत करो। बस स्वयं साक्षी बनो।' आगे सुभाष ने लिखा, 'शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। ओशो स्पष्टता के साथ विचारों की नई धारा के साथ भारत का निर्माण करेंगे। मुझे लगता है आज।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SG (@subhashghai1)


विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष घई का करियर
सुभाष घई बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं। उन्होंने 1980 और 1990 के दशक के सबसे सफलों का निर्देशन और निर्माण किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में की थी, लेकिन बाद में निर्देशन में आए और 'कालीचरण' से शुरुआत की। उन्होंने बॉलीवुड में 'शोमैन' के रूप में जाना जाता है। उनकी सफल फिल्मों में 'कर्ज', 'हीरो', 'कर्मा', 'राम लखन', 'परदेस' और 'ताल' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 1982 में मुक्ता आर्ट्स की स्थापना की और व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल नामक एक फिल्म संस्थान भी खोला है। 

यह भी पढ़ें: Sridevi: 'तिरुपति बालाजी की कई यात्राओं...', बोनी कपूर ने शेयर की दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ पुरानी तस्वीर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed