फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oscar winning Slumdog Millionaire composer a r ahman explains how he chooses which movies to work on.

Cannes 2022: नायला अल खाजा की फिल्म में संगीत देंगे ए आर रहमान, बताया कैसे करते हैं फिल्मों का चयन

Tue, 24 May 2022 02:05 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 24 May 2022 02:05 AM IST
सार

"स्लमडॉग मिलियनेयर" के गाने जय हो के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले वाले संगीतकार ए आर रहमान अब निर्देशन को क्षेत्र में भी डेब्यू कर चुके हैं, फिलहाल उन्होंने  फिल्मों के चयन को लेकर भी बात की है।

विज्ञापन
Oscar winning Slumdog Millionaire composer a r ahman  explains how he chooses which movies to work on.
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

विस्तार

इस समय 75वां कान महोत्सव चल रहा है और इस बार कान महोत्सव में भारत की गरिमा भी देखने लायक है, क्योंकि इस बार न सिर्फ हमारे स्टार्स ने रेड कार्पेट पर शिरकत की है, बल्कि भारत ने कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में भी भाग लिया है। इसके अलावा कान महोत्सव में कई फिल्मों के प्रीमियर के साथ पोस्टर्स का अनावरण भी किया गया। अब इसी कड़ी में "स्लमडॉग मिलियनेयर" फिल्म के गाने 'जय हो' के संगीतकार ए आर रहमान ने कान महोत्सव में अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की। साथ ही उन्होंने फिल्मों के चयन को लेकर भी बात की।

विज्ञापन


ए आर रहमान ऐसे करते हैं फिल्मों का चयन
हाल ही में कान महोत्सव में ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान द्वारा निर्देशित फिल्म का प्रीमियर किया गया था। अब उन्होंने नायला अल खाजा संग अपनी आगामी फिल्म 'बाब' में संगीत देने के बारे में जानकारी दी है। इसी के साथ उन्होंने फिल्मों के चयन को लेकर बात करते हुए कहा, कि जब वह किसी फिल्म का चयन करते हैं तो सबसे पहले सहजता के साथ निर्देशक को देखते हैं कि उनका विजन क्या है और सेटअप क्या है।
विज्ञापन


ले मस्क का किया गया था प्रीमियर
बता दें कि कान महोत्सव में ए आर रहमान द्वारा निर्देशित फिल्म 'ले मस्क' का प्रीमियर किया गया था। इस फिल्म के जरिए संगीतकार ने निर्देशन के क्षेत्र में भी डेब्यू कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक संदीप के निर्देशन में बनी फिल्म 'सफेद' का फर्स्ट लुक भी जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed