OTT Movies: जल्द रिलीज होंगी 'बागी 4' समेत ये फिल्में, साजिद नाडियाडवाला के साथ हुई इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की साझेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई) ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत कई दिलचस्प फिल्मों को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए लाइन-अप किया गया है। एनजीई द्वारा प्रोड्यूस फिल्में जैसे- 'बवाल', 'सनकी', 'बागी 4' को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने के बाद ओटीटी पर दिखाया जाएगा। इनके अलावा कार्तिक आर्यन की एक फिल्म को भी दर्शाया जाएगा, जिसका अभी टाइटल तय नहीं है।
अमेजन ने किया ट्वीट
अमेजन प्राइम ने ट्विटर पर साजिद नाडियाडवाला के साथ हुई इस साझेदारी की घोषणा की है। ट्विटर ने एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'आपको बेहतरीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दिखाने के लिए एनजीई मूवीज के साथ साझेदारी की गई है। 'बवाल', 'सनकी', 'बागी' समेत आने वाली प्रतिभाओं की कई शानदार फिल्में इनमें शामिल होंगी। कई सालों की यह साझेदारी अभी फिलहाल शुरू हुई है।'
Pairing up with @NGEMovies @WardaNadiadwala and #SajidNadiadwala to bring you the best of blockbuster entertainment including Bawaal, Sanki, Baaghi 4 and much more starring the most sought-after upcoming talent 🍿🥳
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) May 30, 2022
An immersive multi-year collaboration has just begun. 💙✨ pic.twitter.com/tXG8hFLYwa
बता दें कि इन फिल्मों में वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, अहान शेट्टी समेत बॉलीवुड के कई प्रतिभाशाली एक्टर्स नजर आएंगे। इनके अलावा इस साझेदारी से नितेश तिवारी, रवी उद्यावर, समीर विद्वांस, साकेत चौधरी समेत कई दिग्गज निर्देशक भी साथ आएंगे।