फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistan Watch Dhurandhar 2 On OTT Before India Netflix Servers Down Fact Check

भारत से पहले पाकिस्तान में ओटीटी पर रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’? क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स का सर्वर; जानें क्या है सच्चाई

Sat, 16 May 2026 01:26 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 16 May 2026 01:26 PM IST
सार

Pakistani Viewers Watch Dhurandhar 2 On OTT: एक ओर जहां भारतीय दर्शक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को ओटीटी पर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फिल्म पाकिस्तान में ओटीटी पर रिलीज हाे गई है। इसे देखने के लिए वहां दर्शकों में इतना क्रेज है कि वहां ओटीटी प्लेटफॉर्म तक क्रैश हो गया। जानिए, क्या है सच? 

विज्ञापन
Pakistan Watch Dhurandhar 2 On OTT Before India Netflix Servers Down Fact Check
फिल्म 'धुरंधर 2' के एक दृश्य में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। वहां दर्शकों को यह फिल्म थिएटर में देखने को नहीं मिली। इसके बावजूद पाकिस्तानी दर्शकों के बीच इस फिल्म को देखने का जबरदस्त उत्साह देखा गया। ल्यारी की गलियों (पाकिस्तान के कराची का इलाका) में भी इस फिल्म की खूब चर्चा रही। पाकिस्तान की आवाम ने फिल्म के पायरेटेड वर्जन को खूब देखा।

विज्ञापन


सर्वर तक क्रैश हो गया
अब सुनने में आया है कि फिल्म 'धुरंधर 2' पाकिस्तान में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने एक पोस्ट शेयर कर यह दावा किया है कि पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर रिलीज हुई तो इसे लोगों ने जमकर देखा गया।
विज्ञापन

इसकी डिमांड इतनी रही कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सर्वर तक क्रैश हो गया। अब सवाल यह है कि ये दावा सच है या फेक ? 

ये खबर भी पढ़ें: ओटीटी पर एक नए ट्विस्ट के साथ रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, क्या दर्शकों को मिलेगा कोई बड़ा तोहफा? जानें नया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistan Watch Dhurandhar 2 On OTT Before India Netflix Servers Down Fact Check
फिल्म ‘धुरंधर 2’ - फोटो : सोशल मीडिया

पड़ताल में क्या मिला? 
एक तरफ कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि ‘धुरंधर 2’ पाकिस्तान में आधी रात को 12 बजे स्ट्रीम हुई, जिससे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सर्वर डाउन हो गया। दूसरी तरफ भारतीय दर्शक जो यह मान रहे थे कि इस हफ्ते ' धुरंधर 2' ओटीटी पर रिलीज होगी पर यहां हुई नहीं। भारत में यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर 4 जून को स्ट्रीम होगी। ऐसे में पहली नजर में यह वायरल दावा पूरी तरह से गलत नजर आता है। 

नंबर 1 कर रही ट्रेंड
हालांकि, यह सच है कि फिल्म पाकिस्तान में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और नंबर-1 ट्रेंड कर रही है। माविया के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में करीब 20 करोड़ व्यूज आए हैं और यह देश की सबसे बड़ी ट्रेंडिंग फिल्म बन गई। 'धुरंधर 2' पाकिस्तान में 15 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई।
फिल्म का 3 घंटे 52 मिनट का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर उपलब्ध है। इसमें लगभग 3 मिनट के नए एक्शन सीन और कुछ रॉ फुटेज हैं, जिन्हें भारतीय थिएटर वर्जन से हटा दिया गया था। पाकिस्तान और दूसरे देशों के दर्शक अभी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं, लेकिन यह भारत में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध नहीं है।
भारत में इस फिल्म को रिलीज करने के राइट्स जियो हॉटस्टार के पास हैं।
 

Pakistan Watch Dhurandhar 2 On OTT Before India Netflix Servers Down Fact Check
धुरंधर 2 मूवी रिव्यू - फोटो : X
‘धुरंधर 2’ 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में 58 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। इसने 58वें दिन 29 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,144.82 करोड़ रुपये हो चुका है। यह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म ने 1,846.92 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed