सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Palash Sen Says He Knows Why Arijit Singh Quit Playback Singing I know Arijit will now walk on

‘मैं जानता हूं अरिजीत ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग’, पलाश सेन ने गायक के रिटायरमेंट पर दी प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 03 Feb 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Palash Sen Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर सेलेब्स के रिएक्शन आना अभी भी जारी है। अब सिंगर और संगीतकार पलाश सेन ने भी अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट पर प्रतिक्रिया दी है। पलाश ने बताया अरिजीत ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग…

Palash Sen Says He Knows Why Arijit Singh Quit Playback Singing  I know Arijit will now walk on
पलाश सेन और अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@instadhoom और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर किसी को हैरान कर दिया। अरिजीत के अचानक रिटायरमेंट लेने के बाद सेलेब्स ने भी उनके इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी। वहीं कई लोगों ने अरिजीत से अपना फैसला वापस लेने की भी अपील की। अब संगीतकार व सिंगर पलाश सेन ने भी अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पलाश ने अरिजीत के इस फैसले को सही बताया है।

Trending Videos

अपनी पहली फिल्म के बारे में की बात
पलाश सेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने बतौर अभिनेता अपनी पहली फिल्म ‘फिलहाल’ और उस समय इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया के बारे में बताया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आज से चौबीस साल पहले 2 फरवरी को मेरी पहली फिल्म 'फिलहाल' रिलीज हुई थी। यह फ्लॉप रही। ज्यादातर आलोचकों ने मेरी आलोचना की और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने मुझे ट्रोल किया। एक मॉडल से अभिनेत्री बनी महिला ने मुझे खूब खरी-खोटी सुनाई और कई अन्य लोगों ने भी ऐसा ही किया। वैसे भी मुझे फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने यह फिल्म सिर्फ इसलिए की क्योंकि मैं महान कवि-लेखक गुलजार साहब द्वारा लिखा एक गीत गाना चाहता था। यह गीत दिग्गज अनु जी द्वारा कंपोज किया जाना मेरे लिए एक और सपने के सच होने जैसा था। बस यही बात थी। मुझे सच में नहीं पता कि मुझे खतरा क्यों समझा गया। मैं तो बस मौज-मस्ती करने और अपना काम पूरी लगन से करने गया था। अद्भुत सुषु (सुष्मिता सेन), तब्बू और संजय के साथ काम करना मेरे लिए इनाम जैसा था। शानदार मेघना के निर्देशन में काम करना मेरे जीवन का एक अनमोल अनुभव है। मेरे पास सिर्फ खूबसूरत यादें हैं और मुझे इस समय से आगे की फिल्म पर बहुत गर्व है। दरअसल, अब जब यह टेलीविजन पर इतनी सफल हो गई है, तो मुझे बहुत खुशी और कृतज्ञता महसूस हो रही है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Palash Sen (@instadhoom)


 

बताया क्यों छोड़ी अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग
इस पोस्ट में पलाश ने अरिजीत के रिटायरमेंट के फैसले के बारे में भी बात की। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘सच तो यह है कि मैं जानता हूं कि मेरा भाई अरिजीत फिल्म प्लेबैक क्यों छोड़ रहा है। मैं भी कई साल पहले इसी राह पर था और मैंने अपना रास्ता खुद चुना था। वही रास्ता जिस पर अब अरिजीत चलेगा।’ पलाश ने पोस्ट में आगे बताया कि उस साल उन्हें कई बेस्ट न्यूकमर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। हालांकि, वो कहीं भी जीत नहीं पाए। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें पुरस्कार नहीं मिले, लेकिन प्रशंसकों का प्यार उनके लिए सब कुछ था।

यह खबर भी पढ़ेंः वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका ने पति पर लगाया चीटिंग का आरोप, रोते हुए वीडियो किया वायरल; यूजर्स बोले- ड्रामा बंद करो

अरिजीत ने पिछले महीने लिया था संन्यास
अरिजीत सिंह ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर प्लेबैक सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘हैलो, आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। श्रोताओं के रूप में इतने वर्षों तक मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं करूंगा। मैं संन्यास ले रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा है।’ हालांकि, अरिजीत ने स्पष्ट किया कि वो संगीत बनाना जारी रखेंगे और कहा कि वो कुछ नया करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि नई प्रतिभाएं अपने संगीत से उन्हें प्रेरित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed