फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pamela Chopra Passed away Shah Rukh Khan Hrithik Roshan Aryan Khan Karan Johar pays last tribute

Pamela Chopra: पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने आदित्य के घर पहुंचे सितारे, बेटे आर्यन के साथ नजर आए शाहरुख

Thu, 20 Apr 2023 06:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Apr 2023 06:50 PM IST
सार

पामेला का 'अंग से अंग' और 'घर आजा परदेसी' गाना उनका काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ था। दिल्ली की रहने वाली पामेल की यश चोपड़ा के साथ अरेंज मैरिज हुई थी।

विज्ञापन
Pamela Chopra Passed away Shah Rukh Khan Hrithik Roshan Aryan Khan Karan Johar pays last tribute
शाहरुख खान, आर्यन खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नी और आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 74 साल की थीं। उनके गुजर जाने से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई। मुंबई में आज सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। दुख की इस घड़ी मे चोपड़ा परिवार को सांत्वना देने के लिए इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचे। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को उनके बेटे आर्यन के साथ आदित्य के घर के बार देखा गया। बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई यशराज की फिल्म पठान से शाहरुख खान ने कमबैक किया है। इस फिल्म से शाहरुख के करियर को नई संजीवनी मिली है।
विज्ञापन

TRP WEEK 15: टॉप 5 की रेस में 'इमली' को मिला आखिरी स्थान, TRP में 'अनुपमा' के सामने सब शोज का निकला दम
विज्ञापन

 

कई दिग्गज सितारे आए नजर
वहीं, ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, करण जौहर, आमिर खान, रणवीर सिंह जैसे सितारों को भी चोपड़ा हाउस के बाहर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर इन सितारों की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। बता दें कि पामेला फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम थीं। वह कई फिल्मों के गानोंं में अपनी जादुई आवाज दे चुकी हैं। 



कई गानों को दी आवाज

'अंग से अंग' और 'घर आजा परदेसी' गाना उनका काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ था। दिल्ली की रहने वाली पामेल की यश चोपड़ा के साथ अरेंज मैरिज हुई थी। यशराज फिल्म्स को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। साल 1993 में रिलीज हुई आईना को पामेला ने ही प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा उन्होंने बेटे आदित्य और तनुजा चंद्रा के साथ दिल  तो पागल है कि स्क्रिप्ट पर भी काम किया था। हाल ही में वह यश चोपड़ा की डॉक्युमेंट्री द रोमांटिक्स में भी नजर आई थीं। इसमें वह अपने पति और परिवार के बारे में बहुत सी बातें करती दिखी थीं।
Honey Singh: रैपर हनी सिंह और उनकी टीम के खिलाफ शिकायत, इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed