फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi Revealed he was A Part Of Hrithik Roshan Lakshya but His Scene Got Deleted

Pankaj Tripathi: 'लक्ष्य' में पंकज त्रिपाठी ने भी किया था काम, बाद में काट दिए गए सीन, 19 साल बाद हुआ खुलासा

Mon, 23 Oct 2023 12:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 23 Oct 2023 12:15 AM IST
सार

अभिनेता ने हाल ही में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह के साथ फुकरे 3 में अभिनय किया। यह फिल्म 28 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Revealed he was A Part Of Hrithik Roshan Lakshya but His Scene Got Deleted
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

पंकज त्रिपाठी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेताओें मेंं से एक हैं, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों में खास जगह बनाई है। दो बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेता पंकज ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कई बड़े खुलासे किए। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि 19 साल पहले आई ऋतिक रोशन की एक फिल्म का वह भी हिस्सा थे, लेकिन फाइनल एडिट में उनके सीन कट गए।

विज्ञापन

Pankaj Tripathi: पहली फिल्म के लिए मिले चेक पर थे इस अभिनेत्री के हस्ताक्षर, पंकज त्रिपाठी का दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन

लक्ष्य में किया था काम

द लल्लनटॉप यूट्यूब चैनल से बात करते हुए एक्टर ने कहा, ''अखबार में ये खबर छपी थी कि मैं लक्ष्य में हूं तो मुझे बुरा लगा, क्योंकि जो लोग अखबार पढ़ते और फिर मुझे फिल्म में नहीं देखते तो उन्हें लगता कि मैंने झूठ बोला है। सिनेमा झूठ है, हम कहानी बनाते हैं और उसे पर्दे पर दिखाते हैं, लेकिन मैं असल जिंदगी में झूठ बोलने से परहेज करता हूं। अखबार में आएगा बिहार का लाल पर बिहार का लाल तो पिक्चर में नहीं है।''

फुकरे 2 के पोस्टर में नहीं मिली थी जगह

अभिनेता ने यह भी साझा किया कि कैसे उन्हें 'फुकरे 2' के पोस्टर में शामिल नहीं किया गया था, और एक वीएफएक्स टाइगर को भी पोस्टर में जगह दी गई थी। उन्होंने कहा, "मुझे कभी लॉन्च नहीं किया गया और मुंबई में मेरा कोई गॉडफादर या दुश्मन नहीं है। फुकरे 2 के पोस्टर पर उन्होंने मुख्य अभिनेताओं के साथ एक बाघ की तस्वीर लगाई। मैंने उनसे कहा, 'यह वीएफएक्स टाइगर है, उसे करियर नहीं बनाना है। मुझे बनाना है। आप बाघ की जगह मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन यह यात्रा है। समय इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।"

विज्ञापन

हिट हुई फुकरे 3 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने हाल ही में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह के साथ फुकरे 3 में अभिनय किया। यह फिल्म 28 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है। यह फिल्म 93 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने में कामयाब रही है।
Bollywood Celebs: अपने खराब फैशन सेंस को लेकर ट्रोल हुए बॉलीवुड सितारे, खूब लगाई फैंस ने फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed