Deepika Padukone: इकॉनमी क्लास में सफर करती दिखीं दीपिका पादुकोण, सादगी देख फैंस हुए हैरान
एक्टिंग, खूबसूरती और बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म पठान की बंपर सफलता को लेकर चर्चा में हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही हैं। फिल्म की रिलीज को 22 दिन हो चुके हैं। पठान इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म 1000 करोड़ में शामिल होने के लिए तैयार है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के एक्शन अवतार ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। लेकिन अब उनका जिक्र एक ऐसे मामले को लेकर है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
ऑरेंज और ब्लू रंग की टी-शर्ट पहने और सिर पर ऑरेंज कैप लगाए हुए दीपिका पादुकोण बिल्कुल सिंपल अवतार में नजर आ रही हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण के साथ उनके बॉडीगार्ड भी फ्लाइट में मौजूद हैं, जो एक्ट्रेस को गाइड कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस अभिनेत्री की सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और खूब प्यार की बौछार कर रहे हैं।
Fan captures Deepika Padukone Traveling In Economy Class
— SixSigma Films (@sixsigmafilms) February 16, 2023
Do you think more stars should travel Economy?#DeepikaPadukone #pathan #fighter #hrithikroshan #bollywoodstars #bollywood #bollywoodnews #followforfollowback #news #india #ranveersingh pic.twitter.com/qayHGFCOee
दीपिका पादुकोण की फिल्मों की बात करें तो इन दिनों वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने काफी एक्शन और धमाल किया है। वहीं, दीपिका के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अभिनेत्री इस फिल्म के बाद सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगी, जिसमें वह पहली बार ऋतिक रोशन के साथ काम करेंगी।
यह भी पढ़ें: शाहरुख के फैंस को मिला तोहफा, 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने के बाद अब कम दाम में देख सकेंगे 'पठान'