Pathaan Movie Live Updates: शो रद्द...फटे पोस्टर और जमकर विरोध, जानिए पठान की रिलीज के बाद कहां-कहां हुआ बवाल
Pathaan Movie Live Updates: शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फैंस इस फिल्म के लिए सुबह से ही थिएटर में जुटे हुए हैं। बवाल के मद्देनजर थिएटरों के बाहर और अंदर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस फिल्म से जुड़े सभी अपडेट के लिए यहां बने रहिए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में विरोध
शो रुकवाने पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
इंदौर के सिनेमाघरों में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। सिनेमाघर के बाहर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हाथ में डंडे लेकर शो रुकवाने के लिए पहुंचे हैं।
मुंबई में फैंस कर रहे सेलिब्रेट
BLOCKBUSTER MAUSAM AT #GAIETY!! 😍
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) January 25, 2023
Any @iamsrk release is a festival for SRKians and #Pathaan is no different! Full on celebrations have begun already!! 😍💥
Book your tickets now: https://t.co/z4YLOG2NRI | https://t.co/lcsLnUSu9Y@iamsrk @yrf#ShahRukhKhan #YRF50 pic.twitter.com/1ZiZXXIsuQ
पहले दिन पार होगा 50 करोड़ का आंकड़ा!
शाहरुख खान स्टारर 'पठान' का ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म की बंपर ओपनिंग भी बताई जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट ने पठान के कलेक्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पठान पहले दिन ही 50 करोड़ कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लेगी।
पठान के रंग में रंगा कोलकाता
कोलकाता शहर में फैंस में पठान का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शहर में थिएटर के बाहर किंग खान के पोस्टर लगाए गए हैं। हर तरफ ढोल नगाड़े की गूंज सुनाई दे रही है।
लीक हो गई पठान
पठान को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और फिल्म मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पठान के लीक होने की खबर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ वेबसाइटों ने रिलीज से पहले शाहरुख खान की 'पठान' को लीक कर दिया है। उन वेबसाइट्स पर पठान का का एचडी प्रिंट बताया जा रहा है।
केआरके ने भी की तारीफ
क्रिटिक्स कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) ने भी 'पठान' की तारीफ में कसीदे गढ़ दिए हैं। केआरके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा है, 'इंटरवल तक मैं पठान फिल्म को देख चुका हूं। यह आग है, शानदार है और फुल ऑफ एंटरटेनमेंट है। पहले हाफ तक मैं इस फिल्म को 4 रेटिंग देता हूं
अनिल कपूर ने की तारीफ
पठान से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नाराज
रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अमेय खोपकर ने कहा कि पठान फिल्म से समस्या नहीं है। लेकिन इस फिल्म के चक्कर में मराठी फिल्मों को थियेटर्स में जगह नहीं मिल रही है। अगर यह समस्या सही नहीं हुई तो फिर वह विरोध शुरू करेंगे।
आलिया भट्ट भी एक्साइटेड
'पठान' को मिला जोया का साथ
'पठान' को सपोर्ट करने के लिए कटरीना कैफ यानी टाइगर की जोया ने अनोखे अंदाज में सोशल मीडिया पर नोट लिखा है। इस पोस्ट के जरिए वह अपने दोस्त 'पठान' को 'ऑल द बेस्ट' कह रही हैं।
अनुराग कश्यप ने किया 'पठान' का गुणगान
बॉलीवुड के कई सितारे 'पठान' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे थें। इसमें फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप भी शामिल हुए। अनुराग कश्यप भी एक फैन की तरह ही गेयटी गैलेक्सी थिएटर में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का पहला शो देखने पहुंचे थे और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। थिएटर के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप ने 'पठान' फिल्म का गुणगान किया। अनुराग कश्यप ने कहा कि शाहरुख खान इतना हसीन और इतना सुंदर पहले कभी नहीं लगा तो हम देखने आए। दिल खुश हो गया और फिल्म में इतना खतरनाक एक्शन है। शाहरुख के लिए पहली बार ऐसा रोल है। मुझे नहीं लगता है कि इस तरह का एक्शन उन्होंने पहले कभी किया है।
#anuragkashyap talks about @iamsrk and #Pathaan... looks like the action scenes are breathtaking 😳 pic.twitter.com/ePyrKwvDfE
— SHKajol❤️Pyaar🇧🇷 (@SandraC69740420) January 25, 2023
कमल हासन ने दी 'पठान' को बधाई
Hearing great reports about Pathan. Saket congratulates Pathan. Way to go brother @iamsrk
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) January 25, 2023
करण जौहर ने की 'पठान' की तारीफ
करण जौहर ने अपने दोस्त शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की तारीफ में इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है।
View this post on Instagram