Saif Ali Khan Stabbing Case: आरोपी की जमानत याचिका का पुलिस ने किया विरोध, कहा- 'उसके खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद'
Saif Ali Khan Stabbing Case: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के कथित आरोपी ने जमानत याचिका दायर की है। इसका मुंबई पुलिस ने विरोध जताया है। साथ ही अदालत के सामने कहा कि हमलावर के खिलाफ साक्ष्य मौजूद हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सैफ अली खान पर इस साल जनवरी में उनके मुंबई स्थित आवास पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। हमले के आरोप में गिरफ्तार कथित हमलावर ने जमानत याचिका दायर की है। मुंबई पुलिस ने आरोपी की जमानत याचिका पर विरोध जताया है। पुलिस ने अभिनेता पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की जमानत याचिका का विरोध करते हुए मुंबई की एक अदालत में कहा कि आरोपी के खिलाफ 'पुख्ता सबूत' हैं।
आरोपी के वकील ने दी थी यह दलील
आरोपी ने पिछले हफ्ते वकील विपुल दुशिंग के जरिए दायर अपनी जमानत याचिका में दावा किया कि वह निर्दोष है और उसका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। याचिका में कहा गया, 'मौजूदा एफआईआर शिकायतकर्ता की काल्पनिक कहानी के अलावा और कुछ नहीं है। इसलिए आरोपी जमानत की मांग कर रहा है'।
पुलिस ने फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट का हवाला दिया
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने आरोपी की जमानत याचिका का विरोध किया है। पुलिस ने फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सत्र न्यायालय के समक्ष अपने पहले के दावे को दोहराया कि हमले के दौरान अभिनेता की रीढ़ के पास लगे चाकू के टुकड़े तथा अपराध स्थल पर मिले एक हिस्से का मिलान आरोपी शरीफुल इस्लाम से बरामद हथियार से हो गया है। पुलिस ने गुरुवार (24 जुलाई) को अदालत में आरोपी की याचिका के लिखित जवाब में कहा कि ये तीन टुकड़े उसी हथियार (चाकू) के हिस्से थे, जिसका इस्तेमाल फिल्मस्टार पर हमला करने के लिए किया गया था।
Munawar Faruqui: आखिरी वक्त पर मुनव्वर फारूकी का शो हुआ कैंसिल, इस वजह से फैंस हुए परेशान
सैफ पर जनवरी में हुआ था हमला
बता दें कि सैफ अली खान पर इस साल 16 जनवरी को उनके बांद्रा स्थित 12वीं मंजिल पर अपार्टमेंट में चाकू से कई हमले किए गए थे। अभिनेता गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई थी। वे कई दिन अस्पताल में भर्ती रहे। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद ठाणे से मोहम्मद शरीफुल इस्लाम (30) को गिरफ्तार किया। वह फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है।