फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ponniyin Selvan 2 Will Release Soon On OTT Amazon Prime Videos Know more Details About Film

Ponniyin Selvan 2: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार पोन्नियिन सेल्वन 2, इस दिन स्ट्रीम होगी फिल्म

Tue, 09 May 2023 01:32 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 09 May 2023 01:32 PM IST
सार

खबरों के मुताबिक पोन्नियिन सेल्वन 2 अमेजन प्राइम वीडियो पर नजर आएगी। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म ओटीटी पर 28 जून 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
Ponniyin Selvan 2 Will Release Soon On OTT Amazon Prime Videos Know more Details About Film
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में रिलीज हुई ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रही है। फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई हैं। इसके साथ ही फिल्म ने अभी तक 300 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के बाद कमाई के मामले में सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को भी पछाड़ दिया है। आपको बता दें कि यह फिल्म का दूसरा पार्ट है।  सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ऐश्वर्या की पोन्नियिन सेल्वन ओटीटी पर नजर आने वाली है। 

विज्ञापन

Ponniyin Selvan 2 Will Release Soon On OTT Amazon Prime Videos Know more Details About Film
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय और विक्रम की पोन्नियिन सेल्वन 2 जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। खबरों के मुताबिक पोन्नियिन सेल्वन 2 अमेजन प्राइम वीडियो पर नजर आएगी। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म ओटीटी पर 28 जून 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी, लेकिन अभी तक पीएस 2 को लेकर अमेजन प्राइम ने कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। साथ ही फिल्म के निर्माता ने भी इसकी ओटीटी को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने साझा किया केएल राहुल का हेल्थ अपडेट, वर्ल्ड कप को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Ponniyin Selvan 2 Will Release Soon On OTT Amazon Prime Videos Know more Details About Film
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ने की अच्छी कमाई
आपको बता दें कि मणि रत्नम की पोन्नियिन सेल्वन 2 में कई कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन की शानदार एक्टिंग देखने को मिली थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस के काम की जमकर तारीफ की है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने नंदिनी का किरदार अदा किया था। वहीं, फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट चियान विक्रम नजर आए थे। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और लगातार कमाई कर रही है। वहीं, पोन्नियिन सेल्वन 2 की भारतीय कमाई के बारे में करें तो, फिल्म ने अभी तक 159.5 तक कमाई की है। 

Sun Cinema : संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी के लिए बुखार में भी गाना गाती थीं लता मंगेशकर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed