Pooja Bhatt: 'यह पिता का अपनी बेटी के लिए प्यार था', महेश भट्ट संग किसिंग तस्वीर पर पूजा भट्ट ने तोड़ी चुप्पी
अब हाल ही में, पूजा ने पिता से साथ वायरल किसिंग वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छोटे पर्दे का विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' खत्म हो गया है, लेकिन इस शो में नजर आए कंटेस्टेंट लगातार लाइमलाइट बटोर रहे हैं। शो के विनर एल्विश यादव से लेकर मनीषा रानी, जिया शंकर और अभिषेक मल्हान सभी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हो गए हैं, लेकिन इन सबके बीच पूजा भट्ट भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ आए दिन चिट-चैट करती नजर आती हैं। अब हाल ही में, पूजा ने पिता से साथ वायरल किसिंग वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
पिछले दिनों पूजा भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। इस वीडियो में पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट को किस करती नजर आ रही थीं। यह किसिंग तस्वीर एक मैगजीन कवर के लिए शूट किया गया था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में पूजा से पूछा गया कि क्या इस तस्वीर को क्लिक कराने पर उन्हें आज पछतावा हो रहा है। इसपर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, 'नहीं, क्योंकि मैं इसे बहुत सरलता से देखती हूं। मुझे उन लोगों के लिए काफी बुरा लग रहा है, जो इस तस्वीर को दूसरा एंगल दे रहे हैं।'
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने पिता की स्मृति में बनाया पुस्तकालय, पंडित बनारस तिवारी की यादों को संजोया
पूजा ने कहा लोग कुछ भी सोचने के लिए स्वतंत्र हैं
पूजा ने आगे कहा, 'मुझे याद है कि एक बार शाहरुख ने मुझसे कहा था कि बच्चे जब छोटे होते हैं तो अक्सर अपने मम्मी पापा से कहते हैं कि मुझे एक किस दे दो। यह बच्चों का अपने माता-पिता के लिए प्यार होता है। एक पिता और बेटी के रिश्ते को दूसरा एंगल देना ठीक नहीं होता है। वह एक मासूम पल था और मैं इसपर किसी को सफाई नहीं दूंगी।'
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने पिता की स्मृति में बनाया पुस्तकालय, पंडित बनारस तिवारी की यादों को संजोया
पूजा ने ट्रोल्स को लताड़ते हुए यह भी कहा कि मुझे लगता है कि जो पिता और बेटी के रिश्ते पर सवाल उठा सकता है, वह इससे भी बुरा सोचने में सक्षम है। इसलिए मैं किसी को कोई सफाई नहीं दूंगी लोग कुछ भी सोचने के लिए स्वतंत्र हैं। बता दें कि पूजा बिग बॉस ओटीटी को रनर अप रही हैं। दर्शकों को बिग बॉस के घर में उनका गेम काफी पसंद आया था।