फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Wedding : अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम में मशहूर गायक बी प्राक देंगे प्रस्तुति

Tue, 27 Feb 2024 03:50 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 03:50 PM IST
सार

मशहूर गायक बी प्राक जामनगर पहुंचे हैं क्योंकि वह राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के विवाह से पहले के कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
Popular singer B Praak is all set to be performing at Radhika and Anant Ambani's pre-wedding festivities
B praak, Radhika Merchant, Anant Ambani - फोटो : instagram
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तो जोर-शोर से तैयारियां हो ही रही हैं। शादी से पहले मार्च के पहले हफ्ते में जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी जबर्दस्त होने वाला है। इस प्रोग्राम में दुनिया भर से आए नामी गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें से ही एक बड़ा नाम गायक बी प्राक का है, जो जामनगर पहुंच चुके हैं ।

B praak

Popular singer B Praak is all set to be performing at Radhika and Anant Ambani's pre-wedding festivities
B praak - फोटो : instagram
बी प्राक की आवाज का जादू चलेगा
अंबानी परिवार में इन दिनों खुशियों की बहार आ गई है। पूरा परिवार घर के लाडले की शादी की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा है। सभी को इंतजार है, तो बस उस पल का जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी तो अभी जुलाई में होगी, लेकिन उससे पहले शादी के प्री वेडिंग फंक्शंस आयोजित किए जाएंगे। ये जामनगर में मार्च के पहले महीने में होंगे। खास बात यह है कि इन प्रोग्राम्स में दुनिया भर के फेमस सिंगर शिरकत करने वाले हैं। फिलहाल, यहां मशहूर गायक बी प्राक अपनी आवाज का जादू चलाने के लिए पहुंच चुके हैं।  

Anant ambani, radhika merchant

Popular singer B Praak is all set to be performing at Radhika and Anant Ambani's pre-wedding festivities
Anant ambani, radhika merchant - फोटो : instagram
बिजनेस जगत की नामी हस्तियां भी 
नामी बिजनेस लीडर्स भी इस उत्सव में शामिल होंगे। इनमें मॉर्गन स्टेनले, सीईओ—टेड पिक, डिज्नी सीईओ बॉब आइगर, ब्लैकरॉक सीईओ लैरी फिंक, एडनॉक के सीईओ सुल्तान अहमद अल जाबेर जैसी दुनिया की नामी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। सिर्फ विदेश से ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति, बिजनेस और दूसरे क्षेत्रों से जुड़ी नामी हस्तियां भी इस भव्य शादी समारोह और इससे पहले के प्री वेडिंग फंक्शंस में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Anant ambani, radhika merchant

Popular singer B Praak is all set to be performing at Radhika and Anant Ambani's pre-wedding festivities
Anant ambani, radhika merchant - फोटो : instagram
दिखेगी गुजरात की संस्कृति की अनोखी झलक
हाल ही में आयोजित सेरेमनी में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने लगन लखवानु सेरेमनी में हिस्सा लिया। यह गुजराती रिति—रिवाजों का एक हिस्सा है। यह एक तरह से विवाह के लिए देवताओं को दिया जाने वाला निमंत्रण है और जोड़े के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रतीक भी। इनकी शादी के प्री वेडिंग फंक्शंस में गुजरात की संस्कृति की झलक बखूबी देखने को मिलेगी। इस शादी को शानदार बनाने के लिए कहीं कोई कसर न छूटे, इसका भरपूर ख्याल रखा जा रहा है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed