फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pornography case Shilpa Shetty accuses media of defaming her image Raj Kundra bail may on July 31

पोर्नोग्राफी मामला: शिल्पा शेट्टी ने मीडिया पर लगाया छवि बदनाम करने का आरोप, राज कुंद्रा की जमानत पर 31 जुलाई को आ सकता है फैसला

Thu, 29 Jul 2021 08:09 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 08:09 PM IST
सार

राज कुंद्रा एडल्ट वीडियो मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हो चुकी है। वहीं, राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Pornography case Shilpa Shetty accuses media of defaming her image Raj Kundra bail may on July 31
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राज कुंद्रा एडल्ट वीडियो मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हो चुकी है। वहीं, राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ रही हैं और लगातार उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी बीच अब मुंबई क्राइम ब्रांच की तरफ पूछताछ का सामना करने के बाद शिल्पा शेट्टी ने सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ा है। दरअसल, अभिनेत्री ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करते हुए मीडिया पर अपनी छवि को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने 29 मीडियाकर्मियों और मीडिया घरानों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में हाईकोर्ट में मानहानि मुकदमा दायर किया है। अभिनेत्री ने राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में उनके बारे में गलत रिपोर्टिंग और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। इस मामले पर कोर्ट में कल सुनवाई होगी।    
विज्ञापन


उधर, पॉर्नोग्राफी मामले में जमानत को लेकर गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा और रायन थोर्प के वकीलों की दलीलें सुनीं। मामले में अगली सुनवाई अब शनिवार यानी 31 जुलाई को होगी। शनिवार को सरकारी वकील अपना पक्ष कोर्ट के सामने रखेगे। राज कुंद्रा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि राज ने सीआरपीसी की धारा 41 (ए) पर साइन करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ की है और उन्होंने कई खुलासे किए। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही राज कुंद्रा और पॉर्न वीडियो के बारे में खुलकर बात करते हुए ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस विषय पर सबसे पहले उन्होंने ही महाराष्ट्र साइबर को बयान दिया था।


अब खबर है कि शर्लिन चोपड़ा की अग्रिम जमानत याचिका को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया है। मालूम हो कि मुंबई पुलिस ने शर्लिन को कुंद्रा से जुड़े पोर्न रैकेट मामले में मंगलवार (27 जुलाई) को संपत्ति प्रकोष्ठ के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया था। पुलिस ने कोर्ट में बताया है कि शर्लिन चोपड़ा पोर्न रैकेट केस में गवाह है। इसलिए उन्हें पुलिस ने इस मामले में समन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed