फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prabhas film salaar now finally releasing on same date 22 dec 2023 going to clash with shahrukh film dunky

Salaar Release Date: 'सालार' की नई रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन किंग खान से होगा मुकाबला

Fri, 29 Sep 2023 12:31 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 29 Sep 2023 12:31 PM IST
सार

प्रशांत नील और प्रभास का पहला सहयोग 'सालार- पार्ट वन: सीजफायर' अपने एलान के समय से ही सुर्खियों में है। शुक्रवार को मेकर्स की ओर से 'सालार-पार्ट 1 सीजफायर' की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

विज्ञापन
Prabhas film salaar now finally releasing on same date 22 dec 2023 going to clash with shahrukh film dunky
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रशांत नील और प्रभास का पहला सहयोग 'सालार- पार्ट वन: सीजफायर' अपने एलान के समय से ही सुर्खियों में है। 'सालार' बीते कुछ समय से अपने पोस्टपोन की खबरों को लेकर सुर्खियों में थी। लेकिन अब प्रभास के फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। सभी फैन्स काफी समय से फैंस इस मूवी की नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में शुक्रवार को मेकर्स की ओर से 'सालार-पार्ट 1 सीजफायर' की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

विज्ञापन

जी हां प्रभास की फिल्म 'सालार' की रिलीज डेट फाइनली अनाउंस हो गई है। इसे 22 दिसंबर 2023 को ही रिलीज किया जाएगा मतलब ये तय है कि 'सालार' का क्लैश शाहरुख खान की 'डंकी' से होगा। बीते कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि प्रभास की 'सालार' और शाहरुख की 'डंकी' का क्लैश हो सकता है। लेकिन आधिकारिक रूप से कुछ भी फाइनल नहीं था। लेकिन 'सालार' की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद ये तो तय है कि इस साल के अंत में दो बिग स्टार्स का बॉक्स ऑफिस पर आमना-सामना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhas film salaar now finally releasing on same date 22 dec 2023 going to clash with shahrukh film dunky
सालार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता के बाद निर्देशक प्रशांत नील ने अब प्रभास की सालार पर दांव खेला है। सालार-पार्ट-1 सीजफायर का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे देखने के बाद से इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट पहले ही बढ़ चुकी है। शुक्रवार को प्रभास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सालार का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक्टर का खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर के साथ ही बाहुबली सुपरस्टार ने ये जानकारी भी दी है कि उनकी आने वाली फिल्म सालार 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed